भारत में कितनी होगी iPhone 17 सीरीज की कीमत, लॉन्च से पहले जानें सभी डिटेल्स

iPhone 17 Pro Max iPhone 17 Price In India: रेगुलर iPhone 17 में 48MP मेन सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। प्रो मैक्स में 48MP लेंस की तिकड़ी होने की उम्मीद है, जिसमें एक टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो यूनिट भी शामिल है जो 5x ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। इसमें 12MP सेल्फी की जगह नया 24MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

iPhone 17 Pro Max iPhone 17 Price In India: एप्पल कथित तौर पर सितंबर 2025 में अपने iPhone 17 लाइनअप को पेश करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस फोन के लीक अभी से सामने आने लगे हैं। नई सीरीज में बड़ी डिस्प्ले, स्लीक डिजाइन और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ iPhone 17 और iPhone 17 Pro Max दोनों में अपने पुराने वर्जन से काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है।

iphone 17 series (Image Source: Majin Bu/X)

iphone 17 series (Image Source: Majin Bu/X)

iPhone 17 Pro Max, iPhone 17: संभावित कीमत

2024 में एप्पल ने अपनी आईफोन सीरीज को पहले की कीमत पर ही पेश किया था। जबकि प्रो वेरियंट की कीमत को कम किया गया था। लेकिन इस साल कंपनी आईफोन 17 और आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमतें बढ़ा सकती है। भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग 89,900 रुपये हो सकती है, जबकि Pro Max वर्जन की कीमत 1,64,900 रुपये तक पहुंच सकती है।

End of Feed