iPhone 16 Price Cut: यदि आप आईफोन लवर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि एप्पल के लेटेस्ट iPhone 16 की कीमत में भारत में बड़ी गिरावट आई है और आप इस फोन को आईफोन 15 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। ऐसे में यदि आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है।
Apple's iPhone 16
कहां और कितना मिल रहा डिस्काउंट
आईफोन को फ्लिपकार्ट से बहुत की कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर कुल 12,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
iPhone 16 (128GB) वैरिएंट अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 74,990 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 79,900 रुपये थी। यानी फोन पर सीधे 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आप अतिरिक्त 4,500 रुपये की बैंक छूट भी ले सकते हैं।
फोन पर 2,500 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। सभी डिस्काउंट और कैशबैक के साथ फोन को 67,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यदि आप अपने पुराने फोन को एक्सचैंज करते हैं तो इसके साथ 63,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंपनी और कंडीशन पर निर्भर करती है। बता दें कि iPhone 15 (128GB) को फ्लिपकार्ट पर 64,400 रुपये में लिस्ट किया गया है।
iPhone 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 में iPhone 15 के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड मिलते हैं। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 60Hz रिफ्रेश रेट है। आईफोन 16 में लेटेस्ट A18 बायोनिक चिपसेट मिलता है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा है। यह फोन Apple इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ iOS 18 पर चलता है। फोन में कैमरा कंट्रोल बटन भी मिलती है।
