iPhone 14 को सितंबर में कंपनी के Far Out इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। अब JioMart द्वारा इस हैंडसेट पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 14 को भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, JioMart ऑफलाइन स्टोर्स पर इसे 77,900 रुपये में सेल कर रहा है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहकों को 5,000 रुपये तक एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है।
iPhone 14
91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 14 के 128GB वेरिएंट को JioMart ऑफलाइन स्टोर में 77,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही जियोमार्ट पर iPhone 14 को HDFC क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स से खरीदने पर 5,000 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है। ऐसे में कुल मिलाकर ग्राहकों को 79,900 रुपये वाली कीमत पर 7,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। वहीं, ऑनलाइन स्टोरे की बात करें तो फोन के बेस वेरिएंट को 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Apple ने iPhone 14 series को इस साल सितंबर में लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश किया था। iPhone 14 की बात करें तो ये फोन 128GB, 256GB और 512GB वाले वेरिएंट में आता है। इसे ब्लू, पर्पल, मिडनाइट, स्टारलाइट और रेड शेड्स में पेश किया गया है।
iPhone 14 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.1‑इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही ये Apple A15 Bionic प्रोसेसर, 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 12MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है। ये फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है।
