iOS 26.3 की लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, इन आईफोन्स को मिलेगा सपोर्ट, जानें इसके फीचर्स

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए नया iOS वर्जन रिलीज किया जा सकता है और अगर कोई बड़ा बग सामने नहीं आता तो कंपनी इसके तुरंत बाद ही स्टेबल पब्लिक वर्जन भी रिलीज कर देगी। कहा जा रहा है कि नए OS के साथ, Apple iPhones में 'ट्रांसफर टू एंड्रॉयड' फीचर ला रहा है।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपेक लिए काम की खबर है। एप्पल जल्द ही आईफोन यूजर्स के लिए Apple iOS 26.3 जल्द लाने वाला है। अपकमिंग iOS अपडेट में यूजर्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स मिलने वाले हैं। यूजर्स को जल्द ही अपने प्राइवेट डेटा को सुरक्षित रखने का एक और तरीका भी मिल जाएगा। Apple ने डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए iOS 26.3 के तीन वर्जन पहले ही जारी कर दिए हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी बहुत जल्द चौथे बीटा टेस्टिंग को भी रिलीज कर सकती है।

iOS Update

करोड़ों आईफोन यूजर्स को जल्द मिलेगा नया एक्सपीरियंस।(फोटो क्रेडिट-Apple)

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए नया iOS वर्जन रिलीज किया जा सकता है और अगर कोई बड़ा बग सामने नहीं आता तो कंपनी इसके तुरंत बाद ही स्टेबल पब्लिक वर्जन भी रिलीज कर देगी। कहा जा रहा है कि नए OS के साथ, Apple iPhones में 'ट्रांसफर टू एंड्रॉयड' फीचर ला रहा है। इसके अलावा, उम्मीद है कि यह अपडेट iPhones को नॉन-Apple डिवाइस पर भी नोटिफिकेशन भेजने की अनुमति देगा।

End of Feed