टेक एंड गैजेट्स

Instagram में आ रहा फेस स्वैप वाला फीचर, बिना किसी AI फ्री में बनेंगे वीडियो

इंस्टाग्राम AI फेस स्वैप टूल पर काम कर रहा है। उन्होंने इस फीचर के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, हालांकि स्क्रीनशॉट में इसे “Face Swap” नहीं बल्कि “Create My Likeness” नाम से दिखाया गया है।

Image

Instagram में आ रहा फेस स्वैप वाला फीचर, बिना किसी AI फ्री में बनेंगे वीडियो

Photo : iStock

इंस्टाग्राम जल्द ही एक ऐसा नया फीचर पेश कर सकता है, जो OpenAI के Sora ऐप को टक्कर दे सकता है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म AI-पावर्ड फेस स्वैप फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर अपनी शक्ल (लाइकेनेस) का इस्तेमाल करके AI से फोटो और वीडियो जनरेट कर सकेंगे।

“Create My Likeness” नाम से दिखा फीचर

X (पहले ट्विटर) पर टिप्स्टर एलेसेंड्रो पलूजी ने जानकारी दी कि इंस्टाग्राम AI फेस स्वैप टूल पर काम कर रहा है। उन्होंने इस फीचर के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं, हालांकि स्क्रीनशॉट में इसे “Face Swap” नहीं बल्कि “Create My Likeness” नाम से दिखाया गया है।

यूजर की शक्ल से बनेंगे AI फोटो और वीडियो

स्क्रीनशॉट के आधार पर माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम यूजर को उनकी लाइकेनेस अपने आप उपलब्ध कराई जा सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि इसके लिए इंस्टाग्राम पोस्ट्स और हाइलाइट्स का इस्तेमाल होगा या फिर यूजर को अलग से सेल्फी अपलोड करनी पड़ेगी।

एक बार लाइकेनेस उपलब्ध हो जाने के बाद, यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखकर AI की मदद से फोटो और वीडियो बना सकेंगे। इन्हें डीएम के जरिए दोस्तों के साथ शेयर करने या फिर फीड और स्टोरी में पोस्ट करने का विकल्प भी मिल सकता है, हालांकि इस पर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

दूसरों की लाइकेनेस इस्तेमाल करने का विकल्प

इस फीचर की एक खास बात यह है कि यूजर किसी दूसरे व्यक्ति की लाइकेनेस का इस्तेमाल करके भी AI कंटेंट बना सकेंगे। लेकिन इसके लिए पहले उस व्यक्ति की अनुमति लेना जरूरी होगा। स्क्रीनशॉट में “Invite User” का विकल्प दिख रहा है, जिससे संबंधित व्यक्ति को डीएम या नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। जब तक वह अनुमति नहीं देगा, तब तक उसकी लाइकेनेस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

गलत इस्तेमाल रोकने के लिए परमिशन सिस्टम

लाइकेनेस के दुरुपयोग को रोकने के लिए इंस्टाग्राम में यह परमिशन आधारित सिस्टम जोड़ा जा सकता है। OpenAI का Sora भी इसी तरह कुछ शब्दों और गतिविधियों को ब्लॉक करने का विकल्प देता है, ताकि किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल न हो सके। हालांकि, इंस्टाग्राम इस मामले में क्या तरीका अपनाएगा, यह अभी साफ नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फीचर को लेकर इंस्टाग्राम या मेटा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए, जब तक कंपनी खुद पुष्टि न करे, तब तक इस जानकारी को एहतियात के साथ ही लेना चाहिए।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article