टेक एंड गैजेट्स

Instagram ने लॉन्च किया बेहतरीन फीचर, अब इस्तेमाल करने में आएगा ज्यादा मजा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 30, 2023, 01:36 PM IST

Instagram ने हाल में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम Collaborative Collections है। इस फीचर में यूजर्स यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये कंटेंट सेव कर सकते हैं, पहले ये सिर्फ सिंगल यूजर तक ही सीमित था।

Image

इस फीचर का नाम कोलेबरेटिव कलेक्शन है जहां यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये कंटेंट सेव कर सकते हैं।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम लाया नया मजेदार फीचर
  • कोलेबरेटिव कलेक्शन बहुत दिलचस्प
  • इस्तेमाल करना और भी दिलचस्प हुआ

Instagram Launched Collaborative Collections Feature: सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अब पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन चुका है और यूजर्स अपना ज्यादातर समय यहीं बिताने लगे हैं। तो अगर आप भी इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ फोटोज, मीम्स और वीडियो शेयर करते रहते हैं और चाहते हैं कि ये सारा कंटेंट आपको एक ही जगह पर मिले, तो इंस्टाग्राम खास आपके लिए नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का नाम कोलेबरेटिव कलेक्शन है जहां यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ ये कंटेंट सेव कर सकते हैं, पहले ये सिर्फ सिंगल यूजर तक ही सीमित था।

इंस्टाग्राम पर व्हाइट्सएप जैसा ग्रुप!

इंस्टाग्राम का ये नया फीचर वैसे ही काम करता है जैसे किसी व्हाट्सएप ग्रुप पर आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ कंटेंट शेयर करते हैं। अब इंस्टाग्राम पर कोलेबरेटिव कलेक्शन में कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर किए तमाम कंटेंट को संभाल कर रख सकते हैं और सभी इसे देख भी पाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम ने अब अपने यूजर्स को फ्रेंड्स के साथ कस्टम कलेक्शन का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।

कैसे बनाएं इंस्टाग्राम कोलेबरेटिव कलेक्शन?

इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट या रील ढूंढें जिसे आप सेव करना चाहते हैं, इसके सेव आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद क्रिएट अ न्यू कोलेबरेटिव कलेक्शन को चुनें और कोलेबरेटिव ऑप्शन टॉगल करें। फिर उन दोस्तों को चुनें जिन्हें आप कोलेबरेटिव कलेक्शन में शामिल करना चाहते हैं। ये करने के बाद जब भी आप कोई पोस्ट सेव करना चाहेंगे तो इंस्टाग्राम आपको नए कोलेबरेटिव कलेक्शन में इसे सेव करने का विकल्प देगा। यहां यूजर्स कई ग्रुप्स के साथ अलग-अलग कोलेबरेटिव कलेक्शन तैयार कर सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article