टेक एंड गैजेट्स

Instagram Down: ठप पड़ा इंस्टाग्राम, अपना ही अकाउंट नहीं देख पा रहे यूजर्स, वीडियो नहीं हो रहे अपलोड

Instagram Down: यूजर्स का कहना है कि वह अपने ही अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई यूजर्स को वीडियो देखने और अपलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर ने भी इंस्टाग्राम डाउन होने की पुष्टि की है।

Image

Instagram Down (Image: Unsplash)

Instagram Down: मेटा के स्वामित्व वाला फोटो वीडियो प्लेटफार्म इंस्टाग्राम आउटेज का सामना कर रहा है, जिससे भारत सहित दुनिया भर में हजारों यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या की रिपोर्ट में तेजी आई है। यूजर्स का कहना है कि वह अपने ही अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कई यूजर्स को वीडियो देखने और अपलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर ने भी इंस्टाग्राम डाउन होने की पुष्टि की है।

एक हफ्ते में दूसरी बार ठप पड़ा इंस्टाग्राम

ऑनलाइन सर्विस आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम समस्याओं की 1500 से ज्यादा रिपोर्टें थीं, जिनमें से सबसे ज्यादातर शिकायतें सुबह 10:37 बजे के आसपास थीं। बता दें कि यह एक हफ्ते के भीतर इंस्टाग्राम की दूसरी बड़ी रुकावट है, इससे पहले 13 नवंबर को इंस्टाग्राम डाउन हुआ था।

Image-down detector

Image-down detector

क्या-क्या दिक्कत का सामना कर रहे यूजर

इंस्टाग्राम यूजर्स को अपने ही अकाउंट को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रभावित लोगों में से 70 प्रतिशत ने ऐप के साथ समस्याओं की शिकायत की, जबकि 16 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन की समस्याओं की सूचना दी, और 14% अपने अकाउंट में लॉग इन करने में असमर्थ थे। वहीं यूजर्स का कहना था कि वह वीडियो को अपलोड भी नहीं कर पा रहे हैं।

क्या भारत के बाहर भी ठप हुआ इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम का आउटेज भारत और देश के बाहर भी देखने मिला है। क्योंकि एक्स पर दुनियाभर के यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक अनेक शिकायतों और आउटेज के कारण उत्पन्न ग्लोबल आउटेज को लेकर इंस्टाग्राम ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article