Infinix ने लॉन्च किया जोरदार गेमिंग स्मार्टफोन, फीचर्स बेहतरीन और लुक धांसू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 3, 2023, 08:25 PM IST

Infinix GT 10 Pro भारत में लॉन्च हो गया है जो गेमिंग के लिए जोरदार स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी है और इसके साथ खूब सारे हाइटेक फीचर्स ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए मुहैया कराए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंफिनिक्स जीटी 10 प्रो लॉन्च
  • 19,999 रुपये इसकी कीमत
  • गेमर्स के लिए जोरदार है फोन

Infinix GT 10 Pro: इंफिनिक्स ने भारत में जीटी 10 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो कंपनी का दमदार गेमिंग फोन है। इस स्मार्टफोन के पिछने हिस्से में पारदर्शी इफेक्ट दिया गया है जो छोटी एलईडी लाइट स्ट्राइप से लैस है। इंफिनिक्स जीटी 10 प्रो के साथ मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 एसओसी प्रोसेसर के साथ आया है, इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। यहां कूलिंग के लिए वेपर चेंबर मिला है और बायपास चार्जिंग फीचर भी इस फोन में दिया गया है। एमोलेड स्क्रीन के साथ 120एचजेड रिफ्रेश रेट फोन को मिला है। इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिली है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगाया गया है।

Infinix GT 10 Pro

इस स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिली है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगाया गया है

भारत में कितनी है कीमत

इंफिनिक्स जीटी 10 प्रो की भारत में कीमत 19,999 रुपये है जो बेस मॉडल का दाम है। ये मॉडल सायबर ब्लैक और मिराज सिल्वर कलर्स में आता है और इसकी बिक्री आज से फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू कर दी गई है। ग्राहक यहां आईसीआईसीआई और कोटक बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल कर 2,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके बाद फ्लिपकार्ट यहां 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रहा है जिसमें आपको हर महीने 3,334 रुपये देने होंगे। बता दें कि पहले 5,000 ग्राहकों को खरीद पर अलग से गेमिंग एक्सेसरीज मिलेंगी।

End of Feed