10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, डिजाइन देखकर आप बोलेंगे WOW

स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स नया फोन Infinix HOT 60i 5G है। इसमें आपको स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ डीसेंट फीचर्स भी मिलते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम है।

Infinix HOT 60i 5G in India: बजट और मिड रेंज सेगमेंट की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Infinix HOT 60i 5G है। अगर आप कम कीमत में एक प्रीमियम डिजाइन वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन में काफी हद तक गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की तरह का डिजाइन दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको कई सारे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।

Infinix Hot60i Smartphone

भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ एक और सस्ती कीमत वाला दमदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप लो बजट सेगमेंट यानी 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक डीसेंट स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें डेली रूटीन वर्क में अच्छी परफॉर्मेंस मिले और देखने में थोड़ा स्टाइलिश हो तो Infinix HOT 60i 5G एक परफेक्ट स्मार्टफन बन सकता है। इस स्मार्टफोन को आप अपनी चेकलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको इसके फीचर्स और प्राइस के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed