टेक एंड गैजेट्स

10000 से कम में लॉन्च होगा 3 कैमरे वाला यह धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा 5G का सपोर्ट

Infinix Hot 50 5G: Infinix Hot 50 5G वर्टिकल कैमरा लेआउट के साथ आएगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें पंच होल स्टाइल नॉच है जिसमें फ्रंट-फेसिंग शूटर है। इनफिनिक्स हॉट 50 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलेगा।

Image

Infinix Hot 50 5G

Infinix Hot 50 5G: स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने अपने किफायती 5G फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 5 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत सेगमेंट की जानकारी दे दी है। Infinix के आने वाले Hot 50 5G हैंडसेट की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

कितनी होगी कीमत

हालांकि, फोन की कीमत की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। Infinix Hot 50 5G की कीमत सेगमेंट की जानकारी Flipkart की माइक्रोसाइट पर सामने आई है। बता दें कि साइट पर एक छोटा वीडियो टीजर जारी किया गया है जो पुष्टि करता है कि फोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 10 हजार से कम होगी।

Infinix Hot 50 5G के फीचर्स

Infinix ने पुष्टि की है कि Hot 50 5G को सिर्फ 7.8mm की पतले स्लीक डिजाइन में पेश किया जाएगा। फोन को TUV SUD A-Level 60-महीने का फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो बताता है कि फोन 5 साल तक अपनी पकड़ बनाए रखने में सक्षम हो सकता है।

इसके अलावा, Hot 50 को पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिसका मतलब है कि यह पानी के कुछ छींटों और हल्की बारिश को झेल सकता है। डिस्प्ले में 'वेट टच' फीचर शामिल होगा, जिससे यूजर्स स्क्रीन गीली होने पर भी फोन को इस्तेमाल कर सकेंगे।

मिलेंगे तीन कैमरा

इनफिनिक्स हॉट 50 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8GB तक रैम और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Hot 50 5G वर्टिकल कैमरा लेआउट के साथ आता है जिसमें दाईं ओर फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें पंच होल स्टाइल नॉच है जिसमें फ्रंट-फेसिंग शूटर है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article