Infinix GT 50 Pro की भारत में एंट्री जल्द, फोन के साथ मिलेंगे गेमिंग कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक खास कंट्रोलर, मैग्नेटिक कूलिंग डिवाइस और टीवी को गेमिंग सेटअप में बदलने वाला स्टेशन पेश करने की जानकारी दी है। इन एक्सेसरीज की मदद से यूजर्स मोबाइल गेमिंग को एक अलग अंदाज में एन्जॉय कर सकेंगे।

गेम खेलने के शौकीनों के लिए Infinix एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा, जिसे खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो मोबाइल पर लंबे समय तक गेम खेलना पसंद करते हैं। इस फोन की खास बात सिर्फ इसका हार्डवेयर नहीं, बल्कि इसके साथ मिलने वाली गेमिंग एक्सेसरीज भी हैं।

Smartphone Launch (9)

इस स्मार्टफोन को पूरी तरह से गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

End of Feed