SwaRail Superapp: रेलवे का धमाका! जनरल टिकट से रिजरवेशन तक, एक ही ऐप से हो जाएगा काम, जानें तरीका

Indian Railways SwaRail Superapp: इस ऐप से यात्री आरक्षित (Reserved) और अनारक्षित (Unreserved) टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने, माल और पार्सल डिलीवरी की जानकारी, ट्रेन और PNR स्टेटस ट्रैक करने और यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। SwaRail सुपरऐप में सिंगल साइन-ऑन (Single Sign-On) सुविधा दी गई है

Indian Railways SwaRail Superapp: भारतीय रेलवे ने अपना नया SwaRail सुपरऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप को यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में पेश किया गया है। यह ऐप टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस चेक, ऑन-ट्रेन फूड ऑर्डरिंग जैसी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। फिलहाल यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बीटा वर्जन में उपलब्ध है।

SwaRail सुपरऐप के खास फीचर्स

SwaRail सुपरऐप को रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है। इसका मकसद यात्रियों के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत को खत्म करना है। पहले, यात्रियों को IRCTC RailConnect, UTS Mobile App और Rail Madad जैसे कई अलग-अलग ऐप्स की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब यह सभी सर्विस SwaRail में एक साथ मिलेंगी।

End of Feed