भारत ने ITES-Q का पहला वर्जन किया जारी, इंवेनशन और इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा

First version of ITES-Q: सूद ने क्वांटम टेक के महत्व के बारे में बात करते हुए इसे एक ऐसे क्षेत्र के रूप में उजागर किया, जहां कोई भी देश पीछे नहीं रहना चाहता क्योंकि यह रणनीतिक स्वायत्तता के लिए महत्वपूर्ण है और क्वांटम सेफ हुए बिना रणनीतिक स्वायत्तता नहीं हो सकती।

first version of ITES-Q: भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिस्ट एडवाइजर (पीएसए) ऑफिस ने सोमवार को क्वांटम के लिए इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी इंगेजमेंट स्ट्रैटेजी का पहला संस्करण जारी किया, जो क्वांटम साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (क्यूएसटीआई) में भारत की बाहरी रणनीति को स्पष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ITES-Q

ITES-Q

इसका उद्देश्य खोज में तेजी लाना, इनोवेशन को बढ़ावा देना और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 'अडॉप्शन' को तीव्र करना है। इस रिपोर्ट को आधिकारिक तौर पर पीएसए प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 'विश्व क्वांटम दिवस 2025' के अवसर पर पेश किया, जिसे हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह रिपोर्ट विशेष महत्व रखती है क्योंकि वर्ष 2025 संयुक्त राष्ट्र और सदस्य देशों से नामित 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ क्वांटम साइंस एंड टेक्नोलॉजी' (आईवाईक्यूएसटी) है।

End of Feed