टेक एंड गैजेट्स

अमेरिका के बाद भारत में हुए सबसे ज्यादा साइबर अटैक, रिपोर्ट में दावा

Cyber Attacks: रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अपने आर्थिक प्रभुत्व और डिजिटल ढांचे की वजह से 140 हमलों के साथ सबसे ज्यादा लक्षित देश था। वहीं इजराइल 57 साइबर हमलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। साइबर हमले की प्रमुख घटनाओं में हाई-टेक ग्रुप से भारतीय नागरिकों के 85 करोड़ डेटा, स्टार हेल्थ और अलाइड इंश्योरेंस ग्राहकों के डेटा, टेलीकम्युनिकेशन कंसल्टेंट्स इंडिया से डेटा लीक होना शामिल है।

Image

cyber attacks

Cyber Attacks: भारत साइबर हमलों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। साइबर इंटेलिजेंस फर्म क्लाउडएसईके ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। क्लाउडएसईके की डार्क वेब में डेटा निगरानी के आधार पर तैयार यह रिपोर्ट कहती है कि कैलेंडर वर्ष 2024 में भारत की 95 संस्थाएं डेटा चोरी के हमलों की चपेट में आईं। इसके साथ भारत साइबर हमलों का शिकार होने वाले देशों की सूची में दूसरे स्थान पर रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अपने आर्थिक प्रभुत्व और डिजिटल ढांचे की वजह से 140 हमलों के साथ सबसे ज्यादा लक्षित देश था। वहीं इजराइल 57 साइबर हमलों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट कहती है, ‘‘खतरा पैदा करने वाले तत्वों ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिसमें वित्त और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे अधिक 20 शिकार हुए। इसके बाद सरकारी क्षेत्र में 13, दूरसंचार में 12, स्वास्थ्य सेवा एवं औषधि और शिक्षा क्षेत्र में क्रमशः 10 और नौ इकाइयां चपेट में आईं।’’

साइबर हमले की प्रमुख घटनाओं में हाई-टेक ग्रुप से भारतीय नागरिकों के 85 करोड़ डेटा, स्टार हेल्थ और अलाइड इंश्योरेंस ग्राहकों के डेटा, टेलीकम्युनिकेशन कंसल्टेंट्स इंडिया से डेटा लीक होना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में रैनसमवेयर हमले की 108 घटनाएं सामने आईं। सबसे सक्रिय रैनसमवेयर समूह लॉकबिट ने 20 से अधिक हमले किए जबकि किलसेक ने 15 से अधिक और रैनसमहब ने 12 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article