भारत बना रहा अपनी ताकत! 25 स्वदेशी चिपसेट्स पर कर रहा काम: अश्विनी वैष्णव

made in india chipsets: केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आईपी का स्वामित्व 'सुरक्षा' सुनिश्चित करते हुए हमें सेवा प्रधान राष्ट्र से उत्पाद प्रधान राष्ट्र में बदलता है। उन्होंने कहा कि इन चिप्स का निर्माण उभरते हुए सेमीकंडक्टर फैब घरेलू स्तर पर ही करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में निर्यात आधारित विकास को प्राथमिकता देते हुए भारत वर्तमान में स्वदेशी बौद्धिक संपदा (आईपी) वाले कम से कम 25 चिपसेट पर काम कर रहा है। केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में 13 ऐसी परियोजनाएं चल रही हैं, जिनका नेतृत्व सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), बेंगलुरु कर रहा है।

Ashwini Vaishnaw.

केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईपी का स्वामित्व 'सुरक्षा' सुनिश्चित करते हुए हमें सेवा प्रधान राष्ट्र से उत्पाद प्रधान राष्ट्र में बदलता है। उन्होंने कहा कि इन चिप्स का निर्माण उभरते हुए सेमीकंडक्टर फैब घरेलू स्तर पर ही करेंगे। इस लक्ष्य की ओर, सरकार देश भर में 300 से अधिक संगठनों में सेमीकंडक्टर डिजाइन अप्रोच के सिस्टमैटिक ऑवरहॉल प्रक्रिया में है, जिसमें 250 शैक्षणिक संस्थान और 65 स्टार्टअप शामिल हैं।

End of Feed