टेक एंड गैजेट्स

भारत, गूगल क्लाउड के लिए सबसे तेजी से बढ़ता और रणनीतिक रूप से अहम बाजार

गूगल क्लाउड के भारत प्रमुख बिक्रम सिंह बेदी ने भारत को कंपनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल एक विशाल उपभोक्ता आधार रखता है, बल्कि एक वैश्विक निर्माणकर्ता अर्थव्यवस्था के रूप में भी उभरा है। गूगल क्लाउड मुंबई और दिल्ली में क्लाउड केंद्र संचालित करता है और भारत में रमन, मिस्ट और IAX जैसे सबमरीन केबल प्रोजेक्ट्स में भी निवेश कर चुका है। इसके ग्राहक आधार में HDFC, ICICI बैंक, फ्लिपकार्ट, जियो, एयरटेल जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Image

गूगल क्लाउड

Photo : iStock

गूगल क्लाउड इंडिया के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह बेदी का मानना है कि भारत कंपनी के लिए न सिर्फ तेजी से बढ़ता बल्कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां काम करने का पैमाना बेहद बड़ा है, और इसके साथ ही यह 'वर्ल्ड फॉर वर्ल्ड' यानी दुनिया के लिए निर्माण करने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है।

निर्माण अर्थव्यवस्था में भारत की अग्रणी भूमिका

बेदी ने कहा कि भारत एक उत्पादक राष्ट्र के तौर पर उभरा है। गूगल क्लाउड भारत की ऐसी कंपनियों के साथ मिलकर काम करता है जो वैश्विक स्तर पर सेवाएं और समाधान तैयार करती हैं।

गूगल क्लाउड वर्तमान में मुंबई और दिल्ली में दो क्लाउड क्षेत्रों का संचालन करता है, जो आईटी मंत्रालय से प्रमाणित हैं। ये क्लाउड हब वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य, ई-कॉमर्स और टेलीकॉम सेक्टर के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करते हैं।

गूगल क्लाउड ने भारत में रमन, मिस्ट और IAX जैसे सबमरीन केबल प्रोजेक्ट्स में भी निवेश किया है, जिससे डेटा ट्रांसफर और क्लाउड सर्विसेज की गति और विश्वसनीयता बढ़ी है।

प्रमुख भारतीय ग्राहक

गूगल क्लाउड के प्रमुख भारतीय ग्राहकों में HDFC समूह, ICICI बैंक, अपोलो 24/7, मणिपाल हॉस्पिटल्स, फ्लिपकार्ट, मीशो, अदाणी समूह, जियो और एयरटेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article