AI के एडवांस नॉलेज में अमेरिका-जर्मनी से भी आगे भारत, 46% कर रहे इस्तेमाल

Advanced Knowledge of AI: रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में, एआई को एक सिंपल टूल (स्टेज 1) के रूप में उपयोग करने वाले लोग औसतन प्रतिदिन 104 मिनट बचाते हैं, जबकि वैश्विक औसत लगभग 45 मिनट है।

Advanced Knowledge of AI: भारत के अधिकतर नॉलेज वर्कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करते हैं और उनमें से लगभग आधे लोग एआई को लेकर एडवांस नॉलेज रखते हैं। बुधवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया कि सर्वे किए गए भारतीय नॉलेज वर्कर में 46 प्रतिशत लोग एआई के एडवांस यूजर हैं।

Artificial intelligence

Artificial intelligence

ग्लोबल लीडर एटलसियन

टीम कोलैबरेशन और प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर में ग्लोबल लीडर एटलसियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस एआई के मामले में भारत अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया से आगे बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बाद 34 प्रतिशत अमेरिकी नॉलेज वर्कर एडवांस एआई की नॉलेज रखते हैं, वहीं जर्मनी का हिस्सा इस मामले में 32 प्रतिशत है।

End of Feed