
Times Network India Digital Fest: छोटी रकम के साथ भी अच्छा बिजनेस कर सकते हैं- MakeMyTrip फाउंडर
Times Network India Digital Fest in Hindi: टाइम्स नेटवर्क की ओर से दिल्ली में आयोजित इंडिया डिजिटल फेस्ट फिलहाल जारी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इस दौरान टाइम्स नेटवर्क के सीईओ-एमडी और टाइम्स नेटवर्क में पॉलिटिक्स की ग्रुप एडिटर नविका कुमार मौजूद रहे। ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि दुनिया के 40% रियलटाइम डिजिटल पेमेंट्स भारत में होते हैं। वैसे, इस कार्यक्रम से टेक्नोलॉजी से जुड़ी बहुत सारी धांसू चीजें शोकेस की गईं और आगे के सेशंस में एक्सपर्ट्स अपनी बात रखेंगे। इस प्रोग्राम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आपको हमारे सहयोगी अंग्रेजी न्यूज चैनल "टाइम्स नाउ", "ईटी नाउ" और "मिरर नाउ" पर मिलेंगे। आपको यह सारे अपडेट्स आपकी अपनी प्रिय हिंदी वेबसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर भी इस ब्लॉग पर मिलेंगे। नीचे कार्ड सेक्शन में पाएं पल-पल के ताजा अपडेट्स: