टेक एंड गैजेट्स

भारत सरकार ने इन 5 मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन, गूगल ने प्ले-स्टोर से भी हटाया

सरकार के अनुसार ये प्लेटफॉर्म पोर्नोग्राफिक और एडल्ट कंटेंट स्ट्रीम कर रहे थे, जो डिजिटल मीडिया से जुड़े नियमों का उल्लंघन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई से पहले संबंधित अधिकारियों से बातचीत और कंटेंट की समीक्षा जैसी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Image

OTT Apps Banned In India/Photo- Canva

केंद्र सरकार ने डिजिटल कंटेंट नियमों के उल्लंघन के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया है। जिन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई हुई है उनमें MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu शामिल हैं। इन ऐप्स को प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है।

अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री का आरोप

सरकार के अनुसार ये प्लेटफॉर्म पोर्नोग्राफिक और एडल्ट कंटेंट स्ट्रीम कर रहे थे, जो डिजिटल मीडिया से जुड़े नियमों का उल्लंघन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई से पहले संबंधित अधिकारियों से बातचीत और कंटेंट की समीक्षा जैसी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, जब किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक या अवैध सामग्री पाई जाती है, तो सरकार हस्तक्षेप करती है। मंत्रालय लगातार ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं की निगरानी कर रहा है ताकि वे सूचना प्रौद्योगिकी नियमों और डिजिटल मीडिया गाइडलाइंस का पालन करें।

डिजिटल कंटेंट पर सरकार की नजर

पिछले कुछ समय से सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उनके कंटेंट पर विशेष ध्यान दे रही है। देशभर में वेब सीरीज, फिल्में और शॉर्ट वीडियो देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में डिजिटल स्पेस में नियमों को और सख्त किया गया है ताकि दर्शकों, खासकर बच्चों, को हानिकारक सामग्री से बचाया जा सके।

ऐप्स पर लॉग-इन में आ सकती है दिक्कत

बैन के बाद यदि कोई यूजर भारत में इन ऐप्स को इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसे “ब्लॉक्ड” मैसेज दिखाई दे सकता है या लॉग-इन करने में समस्या आ सकती है। मंत्रालय की इस कार्रवाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए साफ संदेश माना जा रहा है कि भारतीय कानूनों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे। यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई भी ऐप है तो आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप इन ऐप्स को अपने फोन से तुरंत डिलीट कर दें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article