टेक एंड गैजेट्स

दिल्ली में India AI की हाईटेक तैयारी, एंट्री के लिए मिलेंगे क्यूआर कोड वाले पास

सुरक्षा योजना के तहत सभी आमंत्रित व्यक्तियों के लिए क्यूआआर कोड वाले पास जारी किए जाएंगे, जिन्हें प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा कर्मी स्कैन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आमंत्रित व्यक्ति का नाम और तस्वीर प्रदर्शित होगी।

Image

ai impact summit 2026

इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट सम्मेलन की हाईटेक तैयारी हो चुकी है। इस सम्मेलन में तकनीक-आधारित सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग करते हुए आमंत्रित व्यक्तियों को क्यूआर कोड वाले पास जारी किए जाएंगे, जिन्हें प्रवेश द्वार पर पहचान प्रमाणित करने के लिए ’स्कैन’ किया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का विस्तृत इंतजाम किया है ताकि प्रतिनिधियों के लिए सुगम प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके और नियमित यात्रियों को भी कम से कम असुविधा हो।

एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जबकि सुष्मा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी में कुछ द्विपक्षीय बैठकें निर्धारित हैं। दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम से संबंधित योजना और समन्वय के लिए अलग से ’एआई इम्पैक्ट समिट’ प्रकोष्ठ भी स्थापित किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ से कहा कि सुरक्षा योजना के तहत सभी आमंत्रित व्यक्तियों के लिए क्यूआआर कोड वाले पास जारी किए जाएंगे, जिन्हें प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षा कर्मी स्कैन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आमंत्रित व्यक्ति का नाम और तस्वीर प्रदर्शित होगी।

अधिकारियों ने कहा कि सम्मेलन के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस के 4,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिनमें 10 पुलिस उपायुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि शहर को 10 यातायात जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article