भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्वकप फाइनल को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आज यानी 8 मार्च 2026 को टी20 विश्वकप का फाइनल मैच भी है जो कि गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम होगा।
अगर आप यह मुकाबला मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैबलेट या लैपटॉप पर लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। हाल ही में इस प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन प्लान महंगे हो गए हैं, लेकिन कुछ टेलीकॉम कंपनियां ऐसे रिचार्ज ऑफर दे रही हैं जिनसे कम कीमत में भी मैच लाइव देखा जा सकता है।
Jio यूजर्स के लिए ऑफर
Reliance Jio के ग्राहकों के लिए भी JioHotstar का एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। कंपनी का 100 रुपये वाला पैक यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 5GB डेटा देता है। इसके साथ JioHotstar का मोबाइल प्लान भी शामिल होता है।
Airtel यूजर्स के लिए 100 रुपये का प्लान
Bharti Airtel के ग्राहकों के लिए भी JioHotstar के साथ एक खास रिचार्ज प्लान उपलब्ध है। कंपनी 100 रुपये के पैक में JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस रिचार्ज में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा मिलता है। यानी यूजर्स डेटा का इस्तेमाल करते हुए पूरे महीने JioHotstar पर मैच और अन्य कंटेंट देख सकते हैं।
Vi का 44 रुपये वाला सस्ता क्रिकेट पैक
अगर आप Vodafone Idea (Vi) के ग्राहक हैं, तो सिर्फ 44 रुपये के रिचार्ज के साथ JioHotstar का एक्सेस पा सकते हैं। यह कंपनी का खास क्रिकेट पैक है। इस प्लान में यूजर को 1GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 दिन की होती है,
हालांकि इस पैक में कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस रिचार्ज के साथ मिलने वाला JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन 1 महीने तक एक्टिव रहता है, जिससे आप अपने फोन पर मैच स्ट्रीम कर सकते हैं।
सिर्फ सब्सक्रिप्शन चाहिए तो 79 रुपये में मिलेगा प्लान
अगर आपके फोन में पहले से पर्याप्त इंटरनेट डेटा है और आपको केवल JioHotstar का सब्सक्रिप्शन चाहिए, तो आप सीधे ऐप के जरिए रिचार्ज भी कर सकते हैं। इसके लिए JioHotstar के मोबाइल प्लान की कीमत 79 रुपये है।
यह प्लान Airtel और Jio के 100 रुपये वाले क्रिकेट पैक से भी सस्ता पड़ता है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद लॉग-इन करके यह सब्सक्रिप्शन आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है।
