स्मार्टफोन में ON है ये सेटिंग तो सब काम छोड़कर तुरंत करें OFF, एक गलती करा सकती है बड़ा नुकसान

अगर आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि फोन में कहीं कोई सेटिंग तो गड़बड़ नहीं है। एंड्रॉयड अपने यूजर्स को कई तरह के शानदार सेफ्टी फीचर्स देता है इसी में है Privacy Dashboard और Permission Manager सेटिंग शामिल हैं।

अगर आज के समय में किसी एक सबसे जरूरी गैजेट का ना लिया जाए तो उसमें सबसे पहले स्मार्टफोन का ही नाम आएगा। टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और चैटिंग तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब डेली रूटीन कई सारे काम में इसका इस्तेमाल होता है। सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग, फोटो शेयरिंग, एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन पेमेंट के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल होता है। इतनी बिजी लाइफ में कई बार यूज करते समय स्मार्टफोन की सेटिंग भी गड़बड़ हो जाती है। कई बार अनजाने में कुछ ऐसी सेटिंग भी ऑन हो जाती है जो आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए आपको बीच-बीच में फोन की प्राइवेसी सेटिंग को चेक करते रहना चाहिए।

Smartphone Overheating (11)

फोन की एक गलत सेटिंग से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

स्मार्टफोन यूजर्स से जो सबसे बड़ी गलती होती वह यह है कि अक्सर लोग जब भी नया ऐप इंस्टाल करते हैं तो लोग बिना पढ़े ही Permissions Allow कर देते हैं। एक गलत ऐप को अगर आप अपने फोन का, कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन का एक्सेस दे देते हैं तो इससे हैकर्स आपके डिवाइस तक पहुंच बना सकते हैं और आपकी संवेदनशील जानकारी बाहर जा सकती है।

End of Feed