अगर आज के समय में किसी एक सबसे जरूरी गैजेट का ना लिया जाए तो उसमें सबसे पहले स्मार्टफोन का ही नाम आएगा। टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और चैटिंग तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब डेली रूटीन कई सारे काम में इसका इस्तेमाल होता है। सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग, फोटो शेयरिंग, एंटरटेनमेंट और ऑनलाइन पेमेंट के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल होता है। इतनी बिजी लाइफ में कई बार यूज करते समय स्मार्टफोन की सेटिंग भी गड़बड़ हो जाती है। कई बार अनजाने में कुछ ऐसी सेटिंग भी ऑन हो जाती है जो आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए आपको बीच-बीच में फोन की प्राइवेसी सेटिंग को चेक करते रहना चाहिए।
स्मार्टफोन यूजर्स से जो सबसे बड़ी गलती होती वह यह है कि अक्सर लोग जब भी नया ऐप इंस्टाल करते हैं तो लोग बिना पढ़े ही Permissions Allow कर देते हैं। एक गलत ऐप को अगर आप अपने फोन का, कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन का एक्सेस दे देते हैं तो इससे हैकर्स आपके डिवाइस तक पहुंच बना सकते हैं और आपकी संवेदनशील जानकारी बाहर जा सकती है।
एंड्रॉयड फोन को दो धांसू फीचर्स
आपको बता दें कि अगर आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि फोन में कहीं कोई सेटिंग तो गड़बड़ नहीं है। एंड्रॉयड अपने यूजर्स को कई तरह के शानदार सेफ्टी फीचर्स देता है इसी में है Privacy Dashboard और Permission Manager सेटिंग शामिल हैं। इनकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि फोन में इंस्टाल ऐप्स क्या-क्या एक्सेस कर रहे हैं।
अगर आपने किसी ऐप को कैमरा और माइक्रोफोन का एक्सेस दे रखा है तो वह जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकता है और हैरानी की बात यह है कि स्मार्टफोन यूजर्स को इसका पता भी नहीं लगेगा। अगर आपके पास लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और आपको अगर स्क्रीन पर ग्रीन इंडीकेटर दिखाई देता है तो आप समझ जाएं कि फोन का कैमरा और माइक्रोफोन एक्टिव है।
खतरनाक है हमेशा ऑन रहने वाली ये सेटिंग
आपको बता दें कि कुछ ऐसे भी ऐप्स हैं जो लगातार यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करते हैं। इसके जरिए ऐप्स यूजर्स की डिवाइस पर एक्टिविटी और लोकेशन हिस्ट्री का डेटा जमा करता है। साइबर एक्स्पर्ट की मानें तो कभी भी किसी भी ऐप्स को Allow All The Time का एक्सेस देने से बचें। इसकी बजाय आप परमीशन के समय Only while using the app का ऑप्शन चुन सकते हैं।
पुराने Apps भी बन सकते हैं खतरा
कई बार ऐसा होता है कि लोग काम पड़ने पर कुछ ऐप्स को इंस्टाल तो कर लेते हैं और बाद में सालों तक उन्हें इस्तेमाल नहीं करते हैं। आपको बता दें कि आप भले ही ऐप को इस्तेमाल न करें लेकिन उसे दी गई परमीशन्स हमेशा ऑन रहती है। अगर आप ऐप्स को कई महीनों तक अपडेट नहीं करते हैं तो इससे भी आपको नुकसान पहुंच सकता है। साइबर क्रिमिनल्स इन पुराने ऐप्स से आपके फोन तक पहुंच बना सकते हैं। इसके लिए आप Auto Reset Permissions फीचर का इस्तेमाल कर सके हैं। यह फीचर लंबे समय कर यूज न होने वाले ऐप्स से Permissions को ऑटोमैटिकली हटा देता है।
प्राइवेसी सेटिंग को इस तरह से चेक करें
अगर आपको फोन की प्राइवेसी सेटिंग को चेक करना है तो सबसे पहले Settings पर जाएं।
इसके बाद आपको Privacy या Security & Privacy सेक्शन में जाना होगा।
अब आपको Permission Manager पर जाना होगा।
परमीशन मैनेजर में आपको Camera, Microphone और Location Permissions को चेक करना होगा।
जरूरत पड़ने पर आप Camera और Mic Access को पूरी तरह Disable भी कर सकते हैं।
