टेक एंड गैजेट्स

Total Solar Eclipse: Google ने बनाया पूर्ण सूर्य ग्रहण एनीमेशन, जानें कैसे देखें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 8, 2024, 10:51 AM IST

Total Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण मेक्सिको के कुछ हिस्से जैसे कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में देखने को मिल सकता है। Google ने एनीमेशन में जो क्रिएटिव बनाया है उसे यूजर बहुत ही आसान तरीके से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस गूगल पर जाकर सूर्य ग्रहण सर्च करना होगा।

Image

Total Solar Eclipse: Google ने बनाया पूर्ण सूर्य ग्रहण एनीमेशन, जानें कैसे देखें

Total Solar Eclipse: आज दुनियाभर के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) देखने को मिलेगा। ऐसे में गूगल ने इस खगोलीय घटना को एक एनीमेशन के जरिए बड़े रोचक तरीके से दिखा रहा है। सूर्य ग्रहण मेक्सिको के कुछ हिस्से जैसे कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में देखने को मिल सकता है। Google ने एनीमेशन में जो क्रिएटिव बनाया है उसे यूजर बहुत ही आसान तरीके से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस गूगल पर जाकर सूर्य ग्रहण सर्च करना होगा। इसके बाद आपको एक एनिमेशन दिखने लगेगा। यह ग्राफिक ओवरले में चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य की सबसे बाहरी लेयर दिखाई देती है।

कैसे देखें गूगल का पूर्ण सूर्य ग्रहण एनीमेशन?

एनीमेशन को देखने के लिए आपको सर्च इंजन में google.com इन कीवर्ड से सर्च कर सकते हैं...

  • सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)
  • सूर्य ग्रहण 2024 (Solar Eclipse 2024)
  • पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse)
  • अप्रैल 8 ग्रहण (April 8 eclipse)
  • ग्रहण 2024 (Eclipse 2024)

पूर्ण सूर्य ग्रहण ऑनलाइन कैसे देखें

आप NASA के जरिए पूर्ण सूर्य ग्रहण का एक्सीपीरियंस ले सकते हैं। आप विभिन्न स्थानों के दृश्य, विशेषज्ञ विश्लेषण, लाइव और लाइव प्रसारण देख सकते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी 8 अप्रैल को शाम 5:00 बजे GMT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) पर अपनी लाइव स्ट्रीम शुरू करेगी और रात 8:00 बजे GMT (1:30 बजे IST) तक यह लाइव स्ट्रीम जारी रखेगी।

सूर्य ग्रहण क्या होता है ?

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा धरती और सूर्य के बीच से गुजरता है, और इस वजह से पृथ्वी के कुछ हिस्सों से इस ग्रहण को पूर्ण या आंशिक रूप से देखा जा सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article