Google Search से हटाएं अपना फोन नंबर, मिनटों में ऐसे बढ़ाएं प्राइवेसी

गूगल पर हमारी कई तरह की जानकारियां होती हैं जिनमें मोबाइल नंबर से लेकर घर का एड्रेस, ई-मेल आईडी तक शामिल होती हैं। इन जानकारियों को आप हटा सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

आज के डिजिटल दौर में हमारी निजी जानकारी इंटरनेट पर बहुत तेजी से फैल जाती है। कई बार सिर्फ Google Search में नाम डालने भर से फोन नंबर, ईमेल एड्रेस या घर का पता तक सामने आ जाता है। इससे स्पैम कॉल, फ्रॉड और प्राइवेसी से जुड़े खतरे बढ़ सकते हैं। इसी समस्या को देखते हुए Google ने “Results about you” नाम का एक खास फीचर शुरू किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी संवेदनशील जानकारी को Google Search रिजल्ट्स से हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

Google Search

Google Search से हटाएं अपना फोन नंबर, मिनटों में ऐसे बढ़ाएं प्राइवेसी

क्या है “Results about you” फीचर?

Google का यह टूल इंटरनेट पर मौजूद आपकी निजी जानकारी को ट्रैक करने में मदद करता है। अगर किसी वेबसाइट पर आपका फोन नंबर, ईमेल एड्रेस या घर का पता दिखाई देता है, तो यह फीचर आपको उसकी जानकारी देता है और उसे Google Search से हटाने का विकल्प भी उपलब्ध कराता है, हालांकि यह टूल सिर्फ Google Search रिजल्ट्स से जानकारी हटाता है। डेटा मूल वेबसाइट से हटाने के लिए वेबसाइट मालिक से संपर्क करना जरूरी होगा।

End of Feed