2026 आने ही वाला है, और अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए एक पर्सनलाइज्ड टेबल कैलेंडर बनाना चाहते हैं, तो अब यह काम एआई के जरिए बेहद आसान हो गया है। Google का Gemini Nano Banana आपकी मदद सेकंडों में कर सकता है। चाहे आप फोटो-बेस्ड कैलेंडर बनाना चाहें, एनिमेटेड वर्जन, फैमिली थीम या फिर बिजनेस ब्रांडेड वर्जन। आपको ग्राफिक डिजाइन की जानकारी होने की भी जरूरत नहीं है। बस स्मार्टफोन और थोड़ा क्रिएटिव आइडिया काफी है। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...
Creat New Year calendar by AI Know prompts/Photo-AI
स्टेप 1: तय करें कि आपको चाहिए क्या
तय करें आप किस तरह का कैलेंडर चाहते हैं, पहले यह तय करें कि आपकी पसंद क्या है, सिंपल और क्लीन डिजाइन, फोटो बेस्ड कैलेंडर, भारतीय त्योहारों वाला कैलेंडर (चंद्र तिथि, बैंक हॉलिडे सहित), वर्क प्लानर + नोट स्पेस, बिजनेस ब्रांडेड कैलेंडर आदि। ये जानकारी देने से Gemini Nano बेहतर लेआउट तैयार करेगा।
स्टेप 2: अपने फोन में Gemini Nano खोलें
Gemini Nano offline मोड में भी काम करता है (कुछ एंड्रॉयड फोनों में), एक्टिव करने के बाद Google Messages या Writing Tools खोलें, AI टूलबार में जाएं, "Help me write" या "Generate" विकल्प चुनें
स्टेप 3: एक कैलेंडर लेआउट तैयार करें (कमांड से)
Gemini Nano को बस एक प्रॉम्प्ट लिखें और वह पूरा टेम्पलेट तैयार कर देगा।
उदाहरण प्रॉम्प्ट: “भारत के त्योहारों के साथ 2026 का प्रिंटेबल टेबल कैलेंडर तैयार करो।” “2026 के लिए नोट स्पेस वाला कैलेंडर फॉर्मेट बनाओ।” “हर महीने के लिए मोटिवेशनल कोट वाला कलरफुल डेस्क कैलेंडर डिज़ाइन करो।” “मेरे ब्रांड कलर्स ब्लू और गोल्ड में बिजनेस थीम 2026 कैलेंडर बनाओ।” उसके बाद लेआउट को आप Google Docs में कॉपी या एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
स्टेप 4: अपनी पसंद की फोटो एड करें
अगर आप चाहें, तो अपने कैलेंडर को पूरी तरह पर्सनल बना सकते हैं।
उदाहरण कमांड: “जनवरी 2026 के बैकग्राउंड में यह फैमिली फोटो जोड़ दो।”12 महीनों के लिए 12 तस्वीरें चुनें जैसे फैमिली, पालतू जानवर, ट्रैवल, नेचर, कार्टून थीम आदि।
स्टेप 5: भारतीय छुट्टियां, त्योहार और महत्वपूर्ण तिथियां जोड़ें
कमांड दें: “2026 के सभी भारतीय त्योहार, बैंक हॉलिडे, फुल मून डे और राष्ट्रीय अवकाश जोड़ दो।”
यह ऑटोमेटिक शामिल करेगा जैसे- मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, होली, ईद, दिवाली, गुरुपर्व, लॉन्ग वीकेंड, चंद्रमा आदि
स्टेप 6: एक्सपोर्ट और प्रिंट करें
जब डिजाइन फाइनल हो जाए PDF या PNG फॉर्मेट में सेव करें। A5 या A6 मोटे मैट पेपर पर प्रिंट करवाएं। स्पाइरल बाइंडिंग करवाकर टेबल स्टैंड तैयार करें।
बेहतर परिणाम के लिए टिप्स
तस्वीरें हाई-कॉन्ट्रास्ट और ब्राइट रखें, टेक्स्ट छोटा और साफ रखें, हर महीने का कलर थीम और फॉन्ट समान रखें, ज्यादा डिटेल्स न भरें, टेबल कैलेंडर सिंपल ही अच्छे लगते हैं। बस इतना ही और आपका 2026 का पर्सनलाइज्ड टेबल कैलेंडर तैयार!
