टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT से फ्री में बनाएं Ghibli-स्टाइल फोटोज और वीडियो! आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक

ChatGPT पर एक नई ट्रिक सामने आई है जिससे फ्री में Ghibli-स्टाइल AI फोटोज-वीडियो बना सकते हैं। Reddit यूजर ने OpenAI की इमेज जनरेशन और Python स्क्रिप्टिंग का उपयोग करके यह तरीका खोजा है। जानें कैसे आप भी बिना Sora एक्सेस के फ्री में अपना AI एनीमे वीडियो बना सकते हैं!

Image

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Ghibli-स्टाइल AI वीडियो-फोटो।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ChatGPT की मदद से 10 AI इमेज बनाकर उन्हें वीडियो में बदला जा सकता है।
  • Python कोड से 5 FPS की MP4 फाइल जेनरेट कर सकते हैं।
  • Ghibli-स्टाइल इमेज बनाने के लिए ‘Ghiblify’ कमांड का उपयोग करें।

Studio Ghibli-style AI images generated by ChatGPT: हाल ही में सोशल मीडिया पर Studio Ghibli-स्टाइल AI इमेजेस और वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। OpenAI ने GPT-4o में एक नया इमेज जनरेशन फीचर जोड़ा है, जिससे ज्यादा सटीक और कंसिस्टेंट इमेज बनाई जा सकती हैं। हालांकि, OpenAI का एडवांस्ड टेक्स्ट-टू-वीडियो जेनरेटर Sora सिर्फ पेइंग मेंबर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन हम आपको ChatGPT के जरिए फ्री में Ghibli-स्टाइल फोटोज और वीडियो बनाने की ट्रिक बता रहे हैं।

कैसे बनाएं Ghibli-स्टाइल AI वीडियो फ्री में?

Sora की एक्सेस लिमिटेड होने के कारण, एक Reddit यूजर u/TheKlingKong ने ChatGPT का इस्तेमाल कर फ्री में Ghibli-स्टाइल वीडियो बनाने का तरीका ढूंढा।

ये रही ट्रिक

  • पहले एक लोकप्रिय जापानी एनीमे की इमेज ChatGPT को दें।
  • ChatGPT के इमेज जनरेशन और एनकोडिंग फीचर का उपयोग करें।
  • ChatGPT को 10 इमेज बनाने को कहें, जिसमें एक लड़की एक नोटबुक पेपर बाहर निकाल रही हो।
  • इन इमेजेस को Python कोड से 5 FPS की MP4 वीडियो में कन्वर्ट करवाएं।

हालांकि, OpenAI के फ्री और पेड वर्जन में इमेज जनरेशन लिमिटेड है, इसलिए ये वीडियो ज्यादातर GIF फॉर्मेट जैसा ही बनेगा।

Ghibli-स्टाइल इमेज कैसे बनाएं?

अगर आप सिर्फ Ghibli-स्टाइल AI इमेज बनाना चाहते हैं, तो ChatGPT से आसानी से बना सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • OpenAI ChatGPT की वेबसाइट या ऐप खोलें।
  • अपनी पसंदीदा इमेज अपलोड करें या नई इमेज जेनरेट करने के लिए डिटेल दें।
  • ChatGPT को कहें – "इस इमेज को Studio Ghibli स्टाइल में बदलो" या "Ghiblify this image"।
  • कुछ सेकंड में आपको Ghibli-स्टाइल AI इमेज मिल जाएगी।

क्या OpenAI जल्द बंद कर सकता है यह फीचर?

कॉपीराइट विवादों की वजह से OpenAI अपने इमेज जनरेशन फीचर पर सख्ती कर सकता है। कई यूजर्स को पहले ही Ghibli-स्टाइल इमेज जनरेट करने में दिक्कतें आ रही हैं।

OpenAI पहले से ही कई कॉपीराइट मुकदमों का सामना कर रहा है, जिसमें New York Times और George R.R. Martin जैसे लेखक शामिल हैं। ऐसे में कंपनी भविष्य में इस तरह की इमेज जनरेशन पर रोक लगा सकती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article