टेक एंड गैजेट्स

Happy Republic Day 2025: सोशल मीडिया पर ऐसे मनाएं गणतंत्र दिवस, यहां से डाउनलोड करें Stickers-GIF-Emoji का खजाना

Whatsapp Stickers GIF Emoji For Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर, हम सभी भारतीयों को गर्व है कि हम एक बड़े और सशक्त गणराज्य का हिस्सा हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। यहां हम आपको गणतंत्र दिवस के खास दिन पर सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्पेशल देशभक्ति स्टिकर्स और GIF डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Whatsapp Stickers GIF Emoji For Republic Day Wishes

Whatsapp Stickers GIF Emoji For Republic Day Wishes: भारत 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान के लागू होने का प्रतीक है, जिसने देश को एक संप्रभु गणराज्य का दर्जा दिया। "स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति" वाला यह गणतंत्र दिवस भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उज्जवल भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित करता है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप इन गणतंत्र दिवस शुभकामना स्टिकर्स, GIF और इमोजी (Whatsapp Stickers for Republic Day) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WhatsApp Stickers For Happy Republic Day: व्हाट्सएप स्टिकर्स

  • यदि आप सिर्फ व्हाट्सएप पर गणतंत्र दिवस 2025 और देशभक्ति के स्टिकर भेजना चाहते हैं तो उसके लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें और चैट बॉक्स में जाएं, जिसे आप गणतंत्र दिवस 2025 (Republic Day 2025) स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड से इमोजी सेक्शन में जाएं और यहां से स्टिकर पर टैप करें।
  • सर्च बॉक्स से Republic Day लिखें और सर्च करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का स्टिकर पैक चुने और जोड़ लें।
  • इस तरह आप स्पेशल स्टिकर के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को विश कर सकते हैं।

Whatsapp Stickers For Republic Day Wishes : स्टिकर ऐप से काम होगा आसान

  • यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
  • फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'गणतंत्र दिवस 2025 स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
  • अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
  • एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
  • स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
  • ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।

WhatsApp GIF For Happy Republic Day Wishes 2025: व्हाट्सएप स्टिकर्स

  • वह चैट ओपन करें जहां आप गणतंत्र दिवस GIF भेजना चाहते हैं।
  • अब कीबोर्ड के स्टिकर्स के बगल वाले GIF ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां आपको सर्च बॉक्स में जाना है और 'गणतंत्र दिवस या देशभक्ति स्टेटस' लिखकर सर्च करना है।
  • अब अपनी पसंद के GIF पर टैप करें और सेंड कर दें।
  • आप अपने पसंदीदा GIF को सेव भी कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article