टेक एंड गैजेट्स

Instagram पर आया सबसे काम का फीचर, अब एक क्लिक में डाउनलोड होगी Reels

How to download Instagram reels: इंस्टाग्राम ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका में रील्स को डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की थी। अब इस सुविधा को ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया है। हालांकि इंस्टाग्राम यूजर्स केवल पब्लिक अकाउंट द्वारा शेयर की गईं रील्स को ही डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Instagram reels

Photo : Times Now Digital

How to download Instagram reels: मेटा के स्वामित्व वाला फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने एप की मदद से रील्स डाउनलोड करने की सुविधा को जारी कर दिया है। अब यूजर्स मोबाइल पर एक क्लिक में पब्लिक अकाउंट की इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कर सकेंगे। इस फीचर का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। बता दें कि अब तक यूजर्स को केवल अपनी पसंद की रील्स को सीधे स्टोरी में लगाने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब यूजर्स रील्स को डाउनलोड करके अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर कर सकेंगे।

केवल इन रील्स को कर सकेंगे डाउनलोड

इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल के माध्यम से नए फीचर की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी यूजर्स अब पब्लिक अकाउंट की रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें सीधे अपने कैमरा रोल में सेव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डाउनलोड की गई किसी भी रील को क्रिएटर्स के इंस्टाग्राम हैंडल को वॉटरमार्क के रूप में दिखाया जाएगा। यानी रील्स डाउनलोड करने के बाद उस पर क्रिएटर्स का वॉटरमार्क दिखाई देगा।

बता दें कि इंस्टाग्राम ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका में रील्स को डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की थी। अब इस सुविधा को ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया है। यानी यूजर्स केवल पब्लिक अकाउंट द्वारा शेयर की गईं रील्स को ही डाउनलोड कर सकेंगे। नए फीचर की मदद से दुनिया भर के यूजर्स अब डाउनलोड किए गए रील्स को अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से भी शेयर कर पाएंगे।

ऐसे करें इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड

  • इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने के लिए आपको रील्स शेयर करने वाले ऑप्शन पर जाना है।
  • अब यहां आपको Add to Story के साथ एक नया डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • डाउनलोड पर टैप करके आप रील्स को सीधा गैलरी में सेव कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article