अमेरिका की सड़कों पर नाच रहे एलन मस्क-डोनाल्ड ट्रंप, क्या आपने देखा वीडियो

Elon Musk Donald Trump Dance Video: दिलचस्प बात यह है कि सोफी नाम की एक एक्स यूजर ने इन वीडियो पोस्ट पर कमेंट किया कि यह वीडियो असली है। जब उन्होंने इसे फिल्माया तो मैं वहां मौजूद थी। "आपकी सिनेमैटोग्राफी थी?" मस्क ने जवाब में लिखा।

Elon Musk Donald Trump Dance Video: हाल ही में अपने एक्स इंटरव्यू के बाद टेक दिग्गज और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों दिग्गज अमेरिका की सड़कों पर नाच रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मस्क ने लिखा कि नफरत करने वाले कहेंगे कि यह AI है।

End of Feed