टेक एंड गैजेट्स

मजे ही मजे! अब सस्ते स्मार्टफोन में भी मिलेगा AI का सपोर्ट, गूगल कर रहा बड़ी तैयारी

Files by Google AI features: फिलहाल महंगे और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर का सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन यदि गूगल अपने ऐप में एआई को शामिल करता है तो सस्ते स्मार्टफोन यूजर्स भी AI फीचर्स का लाभ ले सकेंगे।

Image

Files by Google (image-Google)

Files by Google: यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब बिना एआई फीचर्स वाले फोन के भी आज एआई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल इसके लिए बड़ी तैयारी कर रही है। इन फीचर्स को जल्द ही फाइल बाई गूगल (Files by Google) ऐप के साथ जारी किया जा सकता है।

AI फीचर्स से लैस होगा Files by Google

गूगल अपने फाइल ब्राउजिंग और मैनेजमेंट ऐप फाइल को कथित तौर पर नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर से लैस करने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप पर Circle to Search फीचर के एक वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह फीचर सिर्फ इमेज के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा Files ऐप में AI समरी फीचर मिलने की भी खबर है जो टेक्स्ट वाली फाइलों पर काम करेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डेस्कटॉप के लिए Google Chrome को Google Lens के जरिए विजुअल लुकअप फीचर भी मिल सकता है।

क्या होगा फायदा

9to5Google की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल फाइल में नए एआई फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इसमें सर्कल टू सर्च फीचर भी शामिल है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को आसानी से फोटो खोजने में मदद मिलेगी। हालांकि, पिक्सल स्मार्टफोन और Samsung Galaxy S24 सीरीज के विपरीत, यह Circle to Search का एक छोटा वर्जन प्रतीत होता है। यानी फाइल ऐप में मिलने वाला सर्कल टू सर्च अलग तरीके से काम कर सकता है।

सस्ते फोन में AI फीचर्स के मायने

बता दें कि फिलहाल महंगे और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर का सपोर्ट मिल रहा है, जिसमें गूगल पिक्सल और सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन शामिल हैं। लेकिन यदि गूगल अपने ऐप में एआई को शामिल करता है तो सस्ते स्मार्टफोन यूजर्स भी AI फीचर्स का लाभ ले सकेंगे। फाइल ऐप में इन फीचर्स को जल्द ही जारी किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!