टेक एंड गैजेट्स

Happy World Emoji Day 2024 WhatsApp Video Wishes: इमोजी से ऐसे बनाएं अपने मैसेज को खास, जानें क्यों इमोजी की दीवानी है दुनिया

Happy World Emoji Day 2024 WhatsApp Video Wishes: वर्तमान डिजिटल युग में, विश्व इमोजी दिवस महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कम्युनिकेशन में इमोजी की भूमिका को बताता है। इमोजी एक विश्वव्यापी भाषा के रूप में विकसित हो गए हैं जो बोली जाने वाली भाषा, संस्कृति और स्थान से परे है और लोगों को विचारों, भावनाओं और सूक्ष्मताओं को स्पष्ट और संक्षिप्त तरीके से संप्रेषित करने में सक्षम बनाता है।

Image

World Emoji Day 2024

Happy World Emoji Day 2024 WhatsApp Video Wishes: सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई इमोजी के बारे में जानता है। आपने भी कभी न कभी चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल तो किया ही होगा। आज 17 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड इमोजी डे 2024 के खुशी और आनंद से भरे इस अनोखे दिन को मनाया जा रहा है। यहां हम व्हाट्सएप के जरिए इमोजी भेजने और वर्ल्ड इमोजी डे पर स्पेशल वीडियो शेयर करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।

इमोजी क्यों हैं खास?

आज के समय में इमोजी एक विश्वव्यापी भाषा के रूप में विकसित हो गए हैं जो बोली जाने वाली भाषा, संस्कृति और स्थान से परे हैं। लोग अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट और संक्षिप्त में कहने के लिए इमोजी का खूब इस्तेमाल करते हैं। इमोजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी मदद से आप बहुत कम शब्दों में अपनी भावनाओं और विचारों को प्रकट कर सकते हैं।

World Emoji Day 2024: मैसेज में कैसे करें इमोजी का इस्तेमाल

व्हाट्सएप पर इमोजी का इस्तेमाल करने के लिए आपको चैट बॉक्स ओपन करना है। अब आपको कीबोर्ड के इमोजी सेक्शन में जाना है और आपको यहां लगभग सभी मूड और स्थिति के हिसाब से इमोजी मिल जाएंगे। आप घड़ी के समय के हिसाब से, इमोशन के हिसाब से और स्पेशल दिन के हिसाब से भी इमोजी भेज सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आपको यहां लगभग सभी देशों के झंडे भी मिलते हैं।

इमोजी सेक्शन में आपको स्माइली और इमोशन, लोग, जानवर और प्रकृति, खाने-पीने की चीजें, यात्रा और जगहों के अलावा एक्टिविटी और इवेंट के हिसाब से भी इमोजी मिल जाते हैं। आपको बस अपनी पसंद की इमोजी पर टैप करना है और उसे आप सीधे मैसेज में शामिल कर सकते हैं। आप चाहे तो सिर्फ इमोजी को मैसेज में भेज सकते हैं।

Emoji WhatsApp Video Status: वीडियो और इमोजी

यदि आप वर्ल्ड इमोजी डे को व्हाट्सएप वीडियो के जरिए सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए स्पेशल वीडियो ऐप की मदद लेनी होगी। आपको गूगल प्ले स्टोर 'Emoji Whatsapp Video' सर्च करना है। अब यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले स्टेटस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

  • अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर World Emoji Day Video लिखकर सर्च करें।
  • यहां आपको इमोजी वाले कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
  • अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
  • आप सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।
  • आप इन वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article