Happy Mother's Day WhatsApp Video Status Download: मदर्स डे पर अपने व्हाट्सएप स्टेटस से जताएं मां के प्रति प्यार, एक क्लिक में करें खास वीडियो स्टेटस डाउनलोड
- Authored by: Vishal Mathel
- Updated May 11, 2025, 09:29 AM IST
Happy Mother's Day WhatsApp Video Status, Facebook, Instagram Gif Images, Short Video Staus Download: मदर्स डे एक ऐसा खास मौका है जब हम अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान को कुछ खास अंदाज में जताना चाहते हैं। अगर आप भी इस मौके पर अपनी मम्मी को खास फील कराना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम स्टेटस के जरिए अपना प्यार जाहिर करें। यहां हम आपको आसान तरीके से दिल को छू लेने वाले Mother’s Day Video Status, GIFs और टेक्स्ट स्टेटस डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं, जिन्हें आप बस कुछ क्लिक में शेयर कर सकते हैं।
Happy Mother's Day WhatsApp Video Status
Happy Mother's Day WhatsApp Video Status Download: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है और इस साल यह खास दिन 11 मई 2025 यानी आज है। यह दिन मां के त्याग, स्नेह और ममता को सम्मान देने का दिन होता है। आज के डिजिटल युग में लोग अपने जज्बात सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए बयां करते हैं। अगर आप भी इस मदर्स डे पर अपनी मां के लिए खास वीडियो या टेक्स्ट स्टेटस लगाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस (Whatsapp Status Video) और व्हाट्सएप स्टेट्स (Whatsapp Status) को कैसे डाउनलोड और शेयर करें।
Mothers Day Status Video App (Google Play Store पर उपलब्ध)
मदर्स डे पर खास वीडियो डाउनलोड करने के लिए आप मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं। अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें और Mothers Day Status Video लिखकर सर्च करें। अब अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड करें। इन ऐप पर आपको मां के लिए इमोशनल, मोटिवेशनल और दिल छू लेने वाले वीडियो स्टेटस मिलेंगे।वीडियो को डाउनलोड करने के बाद ‘Share to WhatsApp’ पर टैप करें। यह सीधा व्हाट्सएप पर शेयर हो जाएगा।
Status Saver for WhatsApp
यह ऐप न केवल दूसरों के स्टेटस सेव करने देता है, बल्कि डाउनलोड की गई वीडियो को अपने स्टेटस में लगाने की सुविधा भी देता है। यानी आप अन्य यूजर्स के स्टेटस को सीधे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
Download Mothers Day Whatsapp Status: मां के लिए स्पेशल स्टेटस
1. अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp ऐप खोलें।
2. नीचे दिए गए ‘Status’ टैब पर टैप करें।
3. 'My Status' पर टैप करें। यहां आप टेक्स्ट, फोटो या वीडियो स्टेटस अपलोड कर सकते हैं।
Mothers Day 2025 Whatsapp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें खास स्टीकर्स
- मदर्स डे के खास अवसर पर स्टेटस लगाने के लिए आप स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं।
- व्हाट्सएप खोलें: अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप ऐप खोलें।
- चैट खोलें: उस व्यक्ति या समूह की चैट खोलें जिसे आप स्टीकर्स भेजना चाहते हैं।
- स्टीकर सेक्शन पर जाएं: टेक्स्ट बार के लेफ्ट साइड 'इमोजी' आइकन पर टैप करें। फिर नीचे 'स्टीकर्स' आइकन पर टैप करें।
- स्टीकर स्टोर खोलें: स्टीकर्स सेक्शन में, राइट साइड '+' बटन पर टैप करें। इससे स्टिकर स्टोर खुल जाएगा।
- अब यहां से मदर्स डे लिखकर सर्च करें और अपनी पसंद का स्टीकर डाउनलोड करें और शेयर करें।
Mothers Day WhatsApp stickers: स्टिकर ऐप से काम होगा आसान
- यदि आपको अलग से स्पेशल स्टिकर पैक डाउनलोड करना है तो आप स्टिकर ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
- फोन में गूगल प्ले स्टोर सबसे पहले ओपन करें और 'मदर्स डे स्टिकर' लिख कर सर्च करें।
- अब अपनी पसंद का कोई ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- इसके बाद ऐप ओपन करें और स्टिकर पैक चुनें।
- एड टू व्हाट्सएप आइकन को सिलेक्ट करें।
- अब व्हाट्सएप ओपन करें और इमोजी सेक्शन में जाएं।
- स्टिकर लिस्ट में से कोई भी पैक चुनें और भेज दें।
- ये प्रोसेस आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और Sharechat के लिए भी अपना सकते हैं।