Happy Krishna Janmashtami 2023 Whatsapp Status: हैप्पी जन्माष्टमी कोट्स, विशेज ऐसे करें डाउनलोड, इन खास वाट्सऐप मैसेज से दें कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Whatsapp Status Video and Images Download in Hindi: आज देश भर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को, अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मैसेज, कोट्स, शायरी, दोहों, श्लोकों के जरिए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजते हैं। यहां देखें जन्माष्टमी कोट्स, विशेज, इमेज-

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Whatsapp Status Video and Images Download in Hindi: आज देश भर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में कंस की जेल में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के प्रत्येक मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाया जाता है। लड्डू गोपाल का जन्म कराने के बाद उनकी पूजा-अर्चना सभी भक्त मध्य रात्रि से करने लगते हैं। इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर शाम 04 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 07 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जो लोग रोहिणी नक्षत्र में पूजा-पाठ करेंगे, वह कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन रखेंगे। वहीं वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी 07 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखेंगे।

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Whatsapp Status Video

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Whatsapp Status Video

जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम होता है। लोग दिनभर व्रत रखते हैं और काफी विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उत्सव मनाते हैं। इसके अलावा पहले से ही लोग सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। इस जन्माष्टमी आप भी खास अंदाज में सेलिब्रेट करें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मैसेज, कोट्स, शायरी, दोहों, श्लोकों के जरिए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजें।

End of Feed