Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Whatsapp Status Video and Images Download in Hindi: आज देश भर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में कंस की जेल में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के प्रत्येक मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरह से सजाया जाता है। लड्डू गोपाल का जन्म कराने के बाद उनकी पूजा-अर्चना सभी भक्त मध्य रात्रि से करने लगते हैं। इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर शाम 04 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 07 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जो लोग रोहिणी नक्षत्र में पूजा-पाठ करेंगे, वह कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन रखेंगे। वहीं वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी 07 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन कृष्ण जन्माष्टमी व्रत रखेंगे।
जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम होता है। लोग दिनभर व्रत रखते हैं और काफी विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उत्सव मनाते हैं। इसके अलावा पहले से ही लोग सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। इस जन्माष्टमी आप भी खास अंदाज में सेलिब्रेट करें और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मैसेज, कोट्स, शायरी, दोहों, श्लोकों के जरिए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजें।
Happy Krishna Janmashtami Wishes Download
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा,
एक मात स्वामी सखा हमारे,
हे नाथ नारायण वासुदेवा। जय श्री कृष्ण
आओ उनके गुण गाएं
सब मिल के जन्माष्टमी मनायें
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Krishna Janmashtami Wishes Whatsapp Status Video
गोकुल में जो करे निवास, गोपियों संग जो रचाये रास,
देवकी-यशोदा जिनकी मैया, ऐसे हमारे किशन कन्हैया।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Krishna Janmashtami 2023 Hindi Wishes, Images
Happy Krishna Janmashtami Wishes Whatsapp Status Images
माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की,
जिसने दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Krishna Janmashtami Wishes in Hindi
कृष्णा तेरी गलियों का जो आनंद है,
वो दुनिया के किसी कोने में नहीं,
जो मजा तेरी वृंदावन की रज में है,
मैंने पाया किसी बिछौने में नहीं।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Quotes
Happy Krishna Janmashtami Hindi Wishes
राधा की भक्ति, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों का रास ,
सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Krishna Janmashtami Shayari
बांके बिहारी का नाम लो सहारा मिलेगा,
ये जीवन न तुमको दोबारा मिलेगा,
डूब रही अगर कश्ती मझधार में
कृष्णा के नाम से सहारा मिलेगा।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।।

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Quotes
Happy Krishna Janmashtami Whatsapp status download
श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,
आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंख चुराए
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Krishna Janmashtami Instagram Reels
राधा की भक्ति, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों का रास,
सब मिलके बनता है जन्माष्टमी का दिन खास,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

Happy Janmashtami 2023 Wishes Images
Happy Krishna Janmashtami Kavita
हर शाम हर किसी के लिए सुहानी नहीं होती,
हर प्यार के पीछे कोई कहानी नहीं होती,
कुछ तो असर होता है दो आत्मा के मेल का,
वरना गोरी राधा, सांवले कृष्णा की दीवानी ना होती।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Krishna Janmashtami Poems
यशोदा के घर लल्ला
माखन चोर है आयो रे
शुभ घड़ी है देखो आयी
गोकुल में खुशियां छायो रे
जन्में हैं कृष्ण कन्हैया
नंद फूले न समायो रे ।

Happy Krishna Janmashtami 2023 Wishes Quotes
Happy Krishna Janmashtami Bhajan
हो काल-गति से परे चिरंतन अभी वहां थे, अभी यहां हो,
कभी धरा पर, कभी गगन में, कभी कहां थे, कभी कहां हो,
तुम्हारी राधा को भान है तुम सकल चराचर में हो समाये
बस एक मेरा है भाग्य मोहन कि जिसमें हो कर भी तुम नही हो।।
Happy Krishna Janmashtami Geet
गोकुल में है जिनका वास
गोपियों संग रचाए जो रास
देवकी यसोदा जिनकी मैया
ऐसे है हमारे कृष्ण कन्हैया।
