Happy Eid 2024 WhatsApp Video Status: ईद-उल-फितर सद्भाव और उत्सव का समय है और यह एक साथ आने का समय है। यह रमजान के पवित्र महीने के समापन को दर्शाता है और आध्यात्मिक चिंतन और उत्सव का समय है। भारत में 11 अप्रैल 2024 को यानी आज ईद-उल-फितर (Happy Eid 2024) मनाया जा रहा है। ईद पर लोग अपने परिवारों, दोस्तों और समुदायों से मिलते हैं और सामूहिक प्रार्थनाओं में शामिल होते हैं। ईद का चांद दिखते ही ईद की बधाई दी जाती है। आप ईद मुबारक कहने के लिए व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम ईद के लिए खास वीडियो डाउनलोड (WhatsApp Video Status) करने का तरीका बता रहे हैं।
Happy Eid 2024 WhatsApp Video Status: ईद 2024 स्पेशल वीडियो स्टेटस
यदि आप अपनों को ईद मुबारक कहना या ईद की बधाई और शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस सबसे अच्छा विकल्प है। यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो ईद-उल-फितर 2024 (Happy Eid-ul-Fitr) के लिए स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी। वहीं आईफोन यूजर्स ऐप्पल ऐप स्टोर की मदद ले सकते हैं। अपने फोन में प्ले स्टोर ओपन करें और 'Happy Eid 2024 Whatsapp Status Video' सर्च करें। अब यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस ऐप दिख जाएंगे। सबसे अच्छी रेटिंग और रिव्यू वाले स्टेटस ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
- अब स्टेटस ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स पर '
Happy Eid 2024 Video ' लिखें और सर्च करें। - यहां आपको ईद-उल-फितर 2024 के लिए कई सारे स्पेशल वीडियो मिल जाएंगे।
- अपनी पसंद की वीडियो डाउनलोड करें और स्टेटस पर लगा दें।
- यदि आप वीडियो डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो सीधे शेयर ऑप्शन पर जाकर वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं।
- आप इन वीडियो को मैसेज के रूप में भी अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
