GTA 6 का इंतजार होने वाला है खत्म, भारत में इस दिन होने जा रहा है लॉन्च, जानें इसकी कीमत

RockStar Games का GTA एक पॉपुलर गेम है। कुछ समय पहले कंपनी ने GTA 6 का ट्रेलर लॉन्च किया था। अब दुनियाभर के गेमर्स बेसब्री के साथ इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। भारत में बहुत जल्द ही इस गेम की एंट्री होने जा रही है। इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है।

GTA 6 Launch Update: गेमिंग की दुनिया में GTA 6 एक पॉपुलर टाइटेल है जिसका क्रेज लाखो गेमर्स पर है। गेमर्स पिछले काफी लंबे समय से ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस गेम के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। RockStar Games की तरफ से इसके ऑफिशियल लॉन्च का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप भी इस गेम के दीवाने हैं और इसकी लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है।

GTA 6

दुनियाभर के गेमर्स बेसब्री के साथ इस गेम के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। (फोटो क्रेडिट- RockStar Games)

RockStar Games की तरफ से GTA 6 की लॉन्चिंग डेट का ऐलान हो चुका है। यह गेम भारत में 26 मई 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के साथ इसी दिन से गेमर्स इसे PS5 और Xbox कंसोल पर खेल सकेंगे। कंपनी शुरुआती चरण में इस गेम को PlayStation 5, PS5 Slim, PS5 Pro, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध कराएगी। अगर आपके पास इनमें से कोई भी गेमिंग कंसोल है तो आप GTA 6 का लुत्फ उठा पाएंगे।

End of Feed