GTA 6 Launch Update: गेमिंग की दुनिया में GTA 6 एक पॉपुलर टाइटेल है जिसका क्रेज लाखो गेमर्स पर है। गेमर्स पिछले काफी लंबे समय से ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस गेम के दीवाने हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। RockStar Games की तरफ से इसके ऑफिशियल लॉन्च का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप भी इस गेम के दीवाने हैं और इसकी लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है।
RockStar Games की तरफ से GTA 6 की लॉन्चिंग डेट का ऐलान हो चुका है। यह गेम भारत में 26 मई 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के साथ इसी दिन से गेमर्स इसे PS5 और Xbox कंसोल पर खेल सकेंगे। कंपनी शुरुआती चरण में इस गेम को PlayStation 5, PS5 Slim, PS5 Pro, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध कराएगी। अगर आपके पास इनमें से कोई भी गेमिंग कंसोल है तो आप GTA 6 का लुत्फ उठा पाएंगे।
इन लोगों का बढ़ेगा इंतजार
अगर आप GTA 6 को लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपका इंतजार बढ़ सकता है। कंपनी गेमिंग कंसोल में उपलब्ध कराने के कुछ सालों के बाद ही GTA 6 को लैपटॉप के लिए उपलब्ध करा सकती है। अगर आप GTA 6 को खेलने वाले हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको भारत में कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
GTA 6 की संभावित कीमत
RockStar Games भारत में GTA 6 को तीन अलग-अलग सेगमेंट में पेश कर सकता है। कंपनी की तरफ से अभी ऑफिशियल प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन संभावित कीमत का खुलासा हो गया है।
- GTA 6 स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत- 5,999 रुपये
- GTA 6 डीलक्स वर्जन की कीमत- 7,299 रुपये
- GTA 6 कलेक्टर एडिशन की कीमत- 10000 रुपये तक हो सकती है।
RockStar Games ने कुछ समय पहले ही इस गेम का ऑधिकारिक ट्रेल पेश किया था। ट्रेल देखने के ऐसा लगता है कि इस बार गेमर्स को कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं। इस गेम में पहली बार इन गेम सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म का फीचर लाया जा रहा है। इसके अलावा इस बार कंपनी ने नए वेरिएंट में एक लव मीटर भी जोड़ा है जिससे गेम के दोनों मेन कैरेक्टर के बीच के रिश्ते की मजबूती का भी पता लगेगा। GTA 6 के ट्रेलर ने लॉन्च से पहले ही गेमर्स के बीच में बड़ा धमाका कर दिया है और अब फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
