टेक एंड गैजेट्स

Google Search में हुआ बड़ा बदलाव, अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें हटवाना होगा आसान

गूगल ने अपने सर्च रिपोर्टिंग टूल्स को अपडेट किया है, जिससे बिना सहमति शेयर की गई आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरों को हटाने की प्रक्रिया अब पहले से आसान हो गई है।

Google Search

Google Search Photo- iStock

गूगल ने अपने सर्च रिपोर्टिंग टूल्स को अपडेट किया है, जिससे बिना सहमति शेयर की गई आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरों को हटाने की प्रक्रिया अब पहले से आसान हो गई है। कंपनी का कहना है कि इस नए सिस्टम से यूज़र्स को स्पष्ट गाइडेंस मिलेगी और शिकायत दर्ज करने में कम परेशानी होगी।

पीड़ितों के लिए आसान होगी शिकायत प्रक्रिया

यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो नॉन-कंसेंसुअल एक्सप्लिसिट इमेजरी का शिकार हुए हैं। गूगल के मुताबिक, यह सिस्टम मौजूदा सुरक्षा उपायों को और बेहतर बनाता है और यूजर्स को सही तरीके से शिकायत दर्ज करने में मदद करता है।

रिपोर्टिंग फॉर्म में किए गए बदलाव

गूगल ने रिपोर्टिंग फॉर्म को नया रूप दिया है। अब इसमें साफ-साफ कैटेगरी दी गई हैं, जैसे बिना अनुमति शेयर किया गया अश्लील कंटेंट और डीपफेक इमेज। इससे यूजर्स को यह समझने में आसानी होगी कि उन्हें किस विकल्प का चयन करना है।

शिकायत की स्थिति भी देख सकेंगे यूजर

नई व्यवस्था के तहत, शिकायत दर्ज करने के बाद यूजर उसकी स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे। इससे यह पता चल सकेगा कि मामला जांच में है या उसका समाधान हो चुका है। गूगल का कहना है कि इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

गूगल सर्च से आपत्तिजनक इमेज हटाने का तरीका

यूजर गूगल सर्च में जाकर संबंधित इमेज खोल सकते हैं और उसके पास दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक कर रिपोर्ट का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद सही कैटेगरी चुनकर जरूरी जानकारी के साथ फॉर्म भरना होगा और सबमिट करना होगा। गूगल ने साफ किया है कि सर्च रिजल्ट से इमेज हटने का मतलब यह नहीं है कि वह इंटरनेट से पूरी तरह हट गई है। अगर यूजर चाहते हैं कि इमेज वेबसाइट से भी हटे, तो उन्हें साइट ओनर से अलग से संपर्क करना होगा।

‘Results About You’ टूल का भी विस्तार

इसके अलावा, गूगल अपने ‘Results About You’ टूल को भी और बेहतर बना रहा है। अब यूज़र अपनी संवेदनशील निजी जानकारी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, पासपोर्ट नंबर और अन्य पर्सनल डिटेल्स को सर्च रिजल्ट से हटाने की रिक्वेस्ट कर सकेंगे।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article