Google Search पहले से ज्यादा हो गया स्मार्ट, AI फीचर भारत में मचा रहा धमाल

Google Search अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गया है। गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए इसमें AI Mode को पेश कर दिया है। अब आप जब किसी भी टॉपिक को सर्च करेंगे तो इसकी मदद से पहले से ज्यादा बेहतर रिजल्ट पाएंगे। इससे करोड़ों यूजर्स को फायदा मिलने वाला है।

स्मार्टफोन और लैपटॉप अब हमारी डेली रूटीन लाइफ का पार्ट बन चुके हैं। अपने कई सारे कामों के लिए हम फोन और लैपटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी गूगल क्रोम यूज करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Chrome अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। कंपनी ने अपने करोड़ों भारतीय यूजर्स के लिए AI Mode रोलआउट कर दिया है। अब गूगल आपको अपने काम के दौरान एक नया अनुभव देने वाला है।

Google search

गूगल सर्च के इस नए फीचर से करोड़ों यूजर्स को होगा फायदा।

Google पिछले काफी समय से AI Mode फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। अब इसे फाइनली भारत में लाइव कर दिया गया है। इस नए एआई मोड का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब जब आप गूगल पर कोई सावल तलाशेंगे तो आपको पहले से कहीं ज्यादा और एक्यूरेट रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

End of Feed