Google Search AI Mode: दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए एक नई सुविधा दे दी है। कंपनी ने अब सभी भारतीय यूजर्स के लिए एआई मोड को शुरू कर दिया है। अब टेक यूजर्स के पास अपने सवालों के जवाब पाना पहले से काफी आसान हो गया है। अब वेब यूजर्स आसानी अपने सब्जेक्ट या फिर रिसर्च बेस्ड टफ सवालों का आसानी से जवाब पा सकते हैं। कंपनी ने Google AI मोड को इस साल की शुरुआत में I/O 2025 में पहली बार पेश किया था।
गूगल का यह फीचर आपके कई सारे काम आसान कर देगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)
आपको बता दें कि गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी ने जून में टेस्टिंग के लिए भारत में एक पॉवरफुल एआई मोड Ai Search पेश किया था। इसको लेकर लोगों का रिस्पांस काफी उत्साहजनक रहा। इस एआई टूल ने अपनी स्पीड और रिस्पॉन्स से लोगों को जमकर इंप्रेस किया। लोगों ने इसे नई चीज सीखने के लिए लिए, किसी टॉपिक के एनॉलिसिस के लिए कई तरह से उपयोग किया। कंपनी के मुताबिक सर्च एआई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित होगा।
आपको बता दें कि गूगल ने इस फीचर को फिलहाल डेस्कटॉप इंटरफेस और एंड्रॉयड व iOS यूजर्स के लिए ऐप के जरिए उपलब्ध कराया है। कंपनी के इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि Gemini AI के सपोर्ट के साथ यहाँ Google Lens के साथ भी इंटीग्रेट किया जा सकेगा। गूगल सर्च एआई मोड को इस्तेमाल करने के लिए सर्च लैब्स में साइन अप की जरूरत नहीं होगी लेकिन, यूजर्स को इसके लिए गूगल अकाउंट को जरूर लॉगिन करना होगा।
Google सर्च में AI मोड को इस तरह करें उपयोग:
- एआई मोड को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल सर्च में जाना होगा।
- गूगल सर्च पेज ओपन होने के बाद आपको सर्च बार के साइड में एआई मोड मिलेगा इस पर टैप करें।
- इसके बाद आपके सामने सर्च में एक नया एआई मोड पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको सर्च पैनल के टॉप पर बाईं ओर ऑल, न्यूज शॉपिंग जैसे अलग-अलग टैब्स मिलेंगे।
- इन टैब्स की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर एआई मोड भी नजर आएगा।
- इस मोड पर क्लिक करके आप अपने कंटेंट से रिलेटेड एआई रिजल्ट देख सकते हैं।
- फिलहाल यह फीचर अभी अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है लेकि जल्द ही इसमें दूसरी भाषाएं भी जोड़ी जाएंगी।
