टेक एंड गैजेट्स

क्या 250 करोड़ Gmail यूजर्स का डेटा हो गया लीक? अलर्ट पर Google ने बताई सच्चाई

गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा कि जीमेल के पास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है, जो 99.9% फिशिंग और मैलवेयर हमलों को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोक देती है। कंपनी ने साफ किया कि हाल में फैली गलत रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सभी Gmail यूजर्स को बड़ा सुरक्षा अलर्ट भेजा गया था, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

Image

कंपनी ने कहा कि गलत सूचनाओं से बचना बेहद जरूरी है और सभी यूजर्स को मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।

Google Response over Gmail Data Breach Reports: पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Gmail पर हैकरों का सफल हमला हुआ है, जिसमें 2.5 अरब (250 करोड़) यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ा है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि Google ने यूजर्स को पासवर्ड बदलने का अलर्ट भेजा है। लेकिन अब गूगल ने इस बारे में ऑफिशियल जानकारी दी है। अब कंपनी ने इन सभी दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि जीमेल की सुरक्षा मजबूत है और ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

जीमेल की सुरक्षा पर गूगल का भरोसा

गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा कि जीमेल के पास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है, जो 99.9% फिशिंग और मैलवेयर हमलों को यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रोक देती है। कंपनी ने साफ किया कि हाल में फैली गलत रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सभी Gmail यूजर्स को बड़ा सुरक्षा अलर्ट भेजा गया था, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

गलत रिपोर्ट्स और OAuth टोकन विवाद

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि यह डेटा ब्रीच OAuth टोकन के जरिए हुआ और इसके बाद गूगल ने यूजर्स को संदिग्ध गतिविधियों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं, गूगल ने स्पष्ट किया कि यह जानकारी पूरी तरह झूठी है और ऐसे किसी व्यापक हमले की घटना दर्ज नहीं की गई है।

जीमेल यूजर्स के लिए सुरक्षा सुझाव

कंपनी ने कहा कि गलत सूचनाओं से बचना बेहद जरूरी है और सभी यूजर्स को मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही गूगल ने ‘Passkeys’ को सुरक्षित विकल्प के तौर पर अपनाने की सलाह दी। कंपनी ने दोहराया कि सुरक्षा उसका सबसे अहम फोकस है और इसी वजह से इस विषय में सही और तथ्यों पर आधारित जानकारी साझा करना जरूरी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article