Google Pixel 9 Pro Fold: गूगल ने अपने फोल्डेबल फोन गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को पहली बार खरीदारी के लिए उपलब्ध कर दिया है। बता दें कि यह भारत में लॉन्च होने वाला गूगल का पहला फोल्डेबल फोन है। इसमें 8 इंच का शानदार डिस्प्ले और Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट है।
Google Pixel 9 Pro Fold
ये भी पढ़ें: Best Postpaid Plans: सबसे सस्ते पोस्टपेड रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगा फायदा ही फायदा
Google Pixel 9 Pro Fold: कीमत और ऑफर्स
Google Pixel 9 Pro Fold को 4 सितंबर से खरीदा जा सकता है। यह 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,72,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट के जरिए स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक ICICI बैंक कार्ड पर 10,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को आप फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन सिंगल ऑब्सीडियन (ब्लैक) रंग में आता है।
Google Pixel 9 Pro Fold: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 9 Pro Fold में 6.3 इंच की OLED मेन डिस्प्ले और 8 इंच का LTPO OLED इनर पैनल है। डिस्प्ले के साथ (2076 x 2152) रिजॉल्यूशन पिक्सल, HDR सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Tensor G4 चिपसेट और 16 जीबी तक रैम मिलता है।
दमदार है कैमरा
गूगल फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मुख्य कैमरा, 10.5 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (मैक्रो फोकस) और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10.8 MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट
गूगल फोल्डेबल फोन में 4,650 mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग और एयरोस्पेस-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ एल्युमिनियम एलॉय हिंज मिलता है, जो काफी मजबूत है।
