टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10 सीरीज आते ही इस प्रीमियम फोन में हुआ बड़ा प्राइस कट, Flipkart दे रहा है बंपर डिस्काउंट

अगर आपको एक प्रीमियम और स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए गुड न्यूज है। Google Pixel 8 को खरीदने का शानदार मौका है। Google Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अब आप इसे अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदकर सकते हैं।

Image

गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google Pixel 10 Discount Offer: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल की तरफ से हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ चार धांसू फोन्स लॉन्च किए थे। इसमें Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि नई स्मार्टफोन सीरीज आने के बाद पुराने के पुराने सीरीज के दाम धड़ाम हो चुके हैं। Google Pixel 8 की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। अब आप इसे करीब 30 हजार रुपये तक सस्ते दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में जो फ्लैगशिप फोन्स को टक्कर दे और फीचर्स भी दमदार हों तो आप Google Pixel 8 की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप कैमरा, हाई परफॉर्मिंग चिपसेट और शानदार बैटरी बैकअप मिल जाता है। इतना ही नहीं लुक और डिजाइन के मामले में भी यह पूरी तरह से परफेक्ट स्मार्टफोन है। अभी आप Google Pixel 8 को अब तक के लोवेस्ट प्राइस पर खरीद सकते हैं।

Google Pixel 8 की औंधे मुंह गिरी कीमत

Google Pixel 8 को फ्लिपकार्ट में 82,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह दाम इसके 256GB वाले स्टोरेज वेरिएंट की है। फेस्टिव सेल शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 42% का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस प्रीमियम फोन को आप इस समय सिर्फ 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब आप इस समय सीधे-सीधे 35000 रुपये की बचत कर पाएंगे।

फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके पास पैसे बचाने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आप इस फोन पर 37,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। अगर आप इस ऑफर में 18 हजार रुपये रुपये भी सेव कर लेते हैं तो आप Google Pixel 8 को सिर्फ 30 हजार रुपये के बजट में ही खरीदकर ले जा सकते हैं।

Google Pixel 8 के दमदार फीचर्स

Google Pixel 8 में 6.2 इंच की OLED पैनल वाली डिस्प्ले दी गई है।

डिस्प्ले में आपको HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी ने Corning Gorilla Glass Victus दिया है।

आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Google Tensor G3 दिया है।

इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिल जाती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

गूगल ने स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4575mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 27W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article