इस दिन लॉन्च होगी गूगल की फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

बता दें कि गूगल का Made By Google इवेंट 12 अगस्त 2026 यानी बुधवार को अमेरिका के न्यू योर्क में आयोजित होगा। इसी इवेंट में Google Pixel 11 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा।

अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का शौक रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टेक जायंट गूगल अपने फैंस के लिए नई पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की तरफ से अपने सबसे बड़े इंवेंट Made By Google की तारीख का ऐलान कर दिया गया है और इसी इवेंट में गूगल इस फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च कर सकता है। काफी हद तक उम्मीद है कि पिक्सल स्मार्टफोन के साथ साथ कंपनी पिक्सल वॉच 5 और पिक्सल बड्स प्रो 3 को भी मार्केट में उतार सकता है।

Google Pixel (1)

गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में आपको शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google Pixel 11 सीरीज लाइनअप में कौन-कौन से स्मार्टफोन्स शामिल होंगे, इनके फीचर्स या फिर इनकी कीमत को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसको लेकर फैंस के बीच में एक्साइटमेंट बना हुआ है। अब जब डिवाइस के मार्केट में दस्तक देने में एक महीने से कम समय बचा है तो इसको लेकर लीक्स का दौर भी शुरू हो गया है।

End of Feed