Google ला रहा है Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही सामने आए कई फीचर्स

गूगल ने इस साल अपने फैंस के लिए Google Pixel 10 सीरीज को मार्केट में पेश किया था। लॉन्च के बाद से ही फैंस के बीच में Pixel 10a को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है और बेसब्री के साथ इसके लॉन्च होने का इंतजार चल रहा है।

अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल स्मार्टफोन लवर्स के लिए बहुत जल्द मार्केट में Google Pixel 10a को लॉन्च कर सकता है। पिछले कई महीनों से यह स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है। इसको लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे 2026 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है जिसमें इसकी पहली झलक देखने को मिली है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं। यह गूगल की Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

Google Pixel 10 (2)

गूगल पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद से ही फैंस सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

गूगल ने इस साल अपने फैंस के लिए Google Pixel 10 सीरीज को मार्केट में पेश किया था। लॉन्च के बाद से ही फैंस के बीच में Pixel 10a को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है और बेसब्री के साथ इसके लॉन्च होने का इंतजार चल रहा है। इसके फीचर्स को लेकर भी कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है। कुछ रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि कंपनी इसे जनवरी 2026 में पेश कर सकती है।

End of Feed