Google Pixel 10a की लॉन्चिंग कंफर्म, प्री-बुकिंग तारीख की भी हुई घोषणा
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Feb 5, 2026, 10:08 AM IST
Google ने Pixel 10a के पूरे स्पेसिफिकेशन अभी साझा नहीं किए हैं, लेकिन कंपनी ने इसके बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस का संकेत दिया है। इसके अलावा, इसे अब तक का सबसे मजबूत Pixel A-सीरीज़ फोन बताया जा रहा है, जिससे बेहतर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलने की उम्मीद है। Pixel 9a की तरह ही Pixel 10a में भी Gemini AI असिस्टेंट इन-बिल्ट मिलेगा।
Google Pixel 10a India Launch
Google Pixel 10a का इंतजार करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। Google ने बुधवार को घोषणा की कि उसका नया स्मार्टफोन Google Pixel 10a इस महीने के अंत में भारत समेत वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन मार्च 2025 में लॉन्च हुए Pixel 9a का अपग्रेडेड वर्जन होगा। बीते दिनों सामने आए कई लीक के बाद अब कंपनी ने खुद Pixel 10a की झलक दिखा दी है। डिजाइन के मामले में यह फोन अपने पिछले मॉडल जैसा ही होगा और इसे नीले (ब्लू) रंग में पेश किया जाएगा।
Google Pixel 10a की लॉन्च डेट
Google के मुताबिक, Pixel 10a को 18 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। Google Store के सब्सक्राइबर्स अगर 13 फरवरी को दोपहर 1:29 बजे (IST) तक साइन अप करते हैं, तो उन्हें एक एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेगा। यह ऑफर Pixel 10a की खरीदी पर लागू होगा और भविष्य की किसी दूसरे प्रोडक्ट की खरीदारी पर भी एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।
डिजाइन और लुक
Google Pixel 10a में Pixel 9a जैसा ही जाना-पहचाना डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड में दिया गया है। साथ में एक सिंगल LED फ्लैश भी मौजूद है।
फोन के बैक पैनल के बीच में सेंटर-अलाइन्ड Google ब्रांडिंग दी गई है। फ्रंट की बात करें तो डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेज़ेल्स और बीच में होल-पंच कटआउट मिलेगा। टीज़र इमेज में फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जो Pixel 9a के Iris कलर जैसा है।
फीचर्स और खूबियां
हालांकि Google ने Pixel 10a के पूरे स्पेसिफिकेशन अभी साझा नहीं किए हैं, लेकिन कंपनी ने इसके बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस का संकेत दिया है। इसके अलावा, इसे अब तक का सबसे मजबूत Pixel A-सीरीज़ फोन बताया जा रहा है, जिससे बेहतर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलने की उम्मीद है। Pixel 9a की तरह ही Pixel 10a में भी Gemini AI असिस्टेंट इन-बिल्ट मिलेगा।
स्टोरेज, कलर ऑप्शन और संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 10a को 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है। यह फोन Berry, Fog, Lavender और Obsidian जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है। कीमत की बात करें तो यूरोप में Pixel 10a की शुरुआती कीमत EUR 549 (करीब 58,000 रुपये) बताई जा रही है, जो 128GB वेरिएंट के लिए होगी। वहीं, 256GB मॉडल की कीमत EUR 649 (करीब 69,000 रुपये) हो सकती है।