3 कैमरे के साथ Google Pixel 10 की हुई एंट्री, गूगल ने फीचर्स में कर दिया कमाल, जानें इसकी कीमत

Google की तरफ से फाइनली Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल ने अपने मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल स्मार्टफोन की नई सीरीज से पर्दा उठाया। गूगल ने नई स्मार्टफोन सीरीज में चार स्मार्टफोन्स के साथ साथ पिक्सल वॉच को भी लॉन्च किया है। आइए आपको Pixel 10 स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स कि डिटेल जानकारी देते हैं।

Google Pixel 10 Series Launch: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गूगल की तरफ से Google Pixel 10 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल ने न्यूयार्क में आयोजित 'Made By Google' इवेंट में Pixel 10 सीरीज से पर्दा उठाया। कंपनी ने नई स्मार्टफोन सीरीज में चार धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हैं। आइए आपको Pixel 10 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Google (4)

गूगल ने लॉन्च कर दिया नई पिक्सल सीरीज।

लेटेस्ट Google Pixel 10 स्मार्टफोन में फैंस को पिछले वेरिएंट की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बार कंपनी ने प्रो मॉडल की तरह बेस वेरिएंट में भी कई तगड़े फीचर्स दे दिए हैं। कंपनी ने गूगल पिक्सल 10 को सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 256GB की स्टोरेज मिलने वाली है।

End of Feed