टेक एंड गैजेट्स

GPay से मोबाइल रिचार्ज करना हुआ महंगा, हर बार लगेगा इतना चार्ज

Google Pay: 100 रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान पर सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि 200 रुपये और 300 रुपये तक की कीमत वाले रिचार्ज प्लान पर क्रमशः 2 रुपये और 3 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। 300 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 3 रुपये सुविधा शुल्क लगेगा।

Image

गूगल पे

Photo : iStock

ऑनलाइन पेमेंट एप Google Pay की मदद से मोबाइल रिचार्ज करना अब महंगा हो गया है। यदि आप भी UPI सर्विस के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदने हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि, सर्च दिग्गज ने अभी तक अपने पेमेंट ऐप पर सुविधा शुल्क शुरू करने से संबंधित कोई घोषणा नहीं की है।

ज्यादा पैसे वसूल रहा Google Pay- दावा

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक्स (पहले ट्विटर ) के माध्यम से प्लेटफार्म द्वारा सुविधा शुल्क देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि गूगल पे ने मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए सुविधा फीस (कन्विनिएंस) लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि गूगल एक रिचार्ज के लिए 3 रुपये चार्ज कर रहा है। स्क्रीनशॉट में Jio का 749 प्रीपेड रिचार्ज प्लान था, जिसके बदले गूगल पे ने 752 रुपये चार्ज किए। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि सुविधा शुल्क में जीएसटी शामिल है। सुविधा शुल्क यूपीआई और कार्ड लेनदेन दोनों के लिए दिखाई देता है।

हर रिचार्ज पर कितना लगेगा चार्ज

टिपस्टर के अनुसार, 100 रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान पर सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि 200 रुपये और 300 रुपये तक की कीमत वाले रिचार्ज प्लान पर क्रमशः 2 रुपये और 3 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। 300 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 3 रुपये सुविधा शुल्क लगेगा।

माय स्मार्ट प्राइज के अनुसार, कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में यूजर्स के लिए गूगल सर्विस की शर्तों को अपडेट किया था और गूगल शुल्क के लिए नई सुविधा शुल्क लेना शुरू करने वाला है। अब कथित तौर पर ऐप ने UPI सर्विस के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदने पर यूजर्स से सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article