Google time travel feature: गूगल करा रहा टाइम ट्रैवल, दिखेगी अनोखी दुनिया, जान लें तरीका

Google time travel feature: गूगल का यह नया फीचर यूजर्स को किसी स्थान के ऐतिहासिक दृश्य देखने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, आप देख सकते हैं कि बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसे प्रसिद्ध शहर दशकों पहले कैसे दिखते थे। इसके अलावा आप दिल्ली, मुंबई या भोपाल की जगहों को भी देख सकते हैं।

Google time travel feature: गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक अनोखा फीचर लॉन्च किया है, जिससे वे टाइम ट्रैवल के जैसे ही यह देख सकते हैं कि किसी स्थान की पुरानी तस्वीरें कैसी थीं। Google Maps और Google Earth के इस नए अपडेट के जरिए अब आप अपने शहर, सड़क या किसी ऐतिहासिक स्थल की पुरानी फोटो देख सकते हैं और यह जान सकते हैं कि समय के साथ उसमें क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

Google time travel feature

Google time travel feature

क्या है 'टाइम ट्रैवल' फीचर?

गूगल का यह नया फीचर यूजर्स को किसी स्थान के ऐतिहासिक दृश्य देखने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से आप 1930 तक के पुराने विजुअल्स देख सकते हैं, जिससे आपको किसी स्थान के विकास का स्पष्ट अंदाजा मिल सकता है। उदाहरण के लिए, आप देख सकते हैं कि बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसे प्रसिद्ध शहर दशकों पहले कैसे दिखते थे। इसके अलावा आप दिल्ली, मुंबई या भोपाल की जगहों को भी देख सकते हैं।

End of Feed